ब्रेकिंग न्यूज़
रामायण’ के निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

मनोरंजन डेस्क : भारतीय टेलीविजन के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई ‘रामायण’ (1987) सीरीज के को-प्रोड्यूसर और मशहूर फिल्ममेकर रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर चोपड़ा का निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।

लंबे समय से थे बीमार: पारिवारिक सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आनंद सागर पिछले 10-12 वर्षों से पार्किंसंस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जो मस्तिष्क की नसों को प्रभावित करती है। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी निशा सागर और बच्चे हैं।

मनोरंजन जगत में योगदान आनंद सागर: सागर आर्ट्स को संभालने वाली दूसरी पीढ़ी के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। उन्होंने न केवल अपने पिता के कालजयी धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माण में सहयोग दिया, बल्कि साल 2008 में बनी पौराणिक सीरीज ‘रामायण’ को भी आगे बढ़ाया। इसके अलावा उन्होंने आंखें, अरमान और अलिफ लैला जैसी प्रसिद्ध फिल्मों और धारावाहिकों का निर्देशन व निर्माण भी किया।

नम आंखों से दी गई विदाई : आनंद सागर का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस (हिंदू श्मशान भूमि) में किया गया। इस दौरान मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उन्हें ‘गर्मजोशी, गरिमा और मूल्यों वाला व्यक्ति’ बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *