ब्रेकिंग न्यूज़
PM कार्नी के भारत दौरे से पहले कनाडा का बड़ा बयान: ‘हिंसक अपराधों में भारत का कोई संबंध नहीं’

स्पोर्ट्स डेस्क : कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की आगामी नई दिल्ली यात्रा से पहले ओटावा ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है। कनाडाई सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कनाडा में हो रहे हिंसक अपराधों से भारत का अब कोई संबंध नहीं है। यह बयान मार्क कार्नी के सत्ता संभालने के बाद भारत के प्रति कनाडा के बदलते और सकारात्मक नजरिये का एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

राजनयिक संबंधों में ‘रीसेट’ की तैयारी : कनाडाई अधिकारियों के अनुसार, भारत सरकार से जुड़े एजेंटों द्वारा कनाडा में विदेशी हस्तक्षेप या दमन जैसी चिंताएं अब प्रासंगिक नहीं हैं। ओटावा और नई दिल्ली के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSAs) के स्तर पर निरंतर संवाद हो रहा है, जिससे सुरक्षा वार्ताओं और आपसी सहयोग में काफी प्रगति हुई है। कनाडा अब भारत के साथ अपने संबंधों को ‘रीसेट’ करने और दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के साथ व्यापारिक रिश्तों को गहराई देने की कोशिश कर रहा है।

ट्रूडो काल के तनावपूर्ण रिश्तों का अंत? विदित हो कि पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान भारत पर कनाडाई धरती पर हिंसा में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिससे दोनों देशों के संबंधों में भारी कड़वाहट आ गई थी। भारत ने हमेशा उन आरोपों को ‘निराधार और बेतुका’ बताकर खारिज किया था। अब कार्नी सरकार का मानना है कि भारत एक उभरती हुई आर्थिक महाशक्ति है, जो व्यापार के मामले में कनाडा की अमेरिका पर निर्भरता को कम करने में मदद कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *