ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना की जामा मस्जिद के बाहर रोष प्रदर्शन: ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला फूंका

पंजाब डेस्क : पंजाब के लुधियाना में आज ऐतिहासिक जामा मस्जिद फील्ड गंज के बाहर शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी की अगुवाई में एक विशाल रोष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पुतले फूंके।

शाही इमाम ने संबोधित करते हुए इजरायल और अमेरिका की कार्रवाइयों को “सरकारी आतंकवाद” करार दिया। उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत पर दुख व्यक्त किया और उनके लिए विशेष दुआ करवाई। शाही इमाम ने कहा कि पूरी दुनिया जब खामोश थी, तब एक “बूढ़ा शेर” आखिरी सांस तक दुश्मन से लड़ता रहा।

भारत सरकार से मांग: शाही इमाम ने भारत सरकार से अपील की है कि वह इस “आतंकी कार्रवाई” के खिलाफ अपना रोष यूएनओ (UNO) में दर्ज करवाए। साथ ही, ईरान के साथ पुराने संबंधों का हवाला देते हुए उन्होंने देश में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करने की भी मांग की है।

इस रोष प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने जामा मस्जिद से गुरुद्वारा कलगीधर रोड तक मार्च निकाला और “इजरायल-अमेरिका मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *