ब्रेकिंग न्यूज़
फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने वाले व्यक्ति को अदालत ने पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा

जम्मू, 12 मार्च (भाषा) जम्मू की एक अदालत ने नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर कथित तौर पर जानलेवा हमले की कोशिश करने को लेकर बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

आरोपी कमल सिंह जामवाल (63) को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां एक अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने यह कहते हुए आरोपी की हिरासत मांगी कि इस बात के लिए उससे और पूछताछ की जरूरत है कि हमले के पीछे का मकसद क्या था तथा उसका किसी संगठन या व्यक्ति के साथ कोई संबंध है या नहीं।

अदालत ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आरोपी की पांच दिन की पुलिस हिरासत मंजूर कर ली और पुलिस को यह भी निर्देश दिया कि आरोपी की हर 24 घंटे में उचित चिकित्सा जांच सुनिश्चित की जाए।

इससे पहले, पुरानी मंडी निवासी जामवाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जांच की गई।

उसने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने यह किसी के कहने पर नहीं किया है। मैंने अपनी मर्जी से उनपर (फारूक अब्दुला पर) गोली चलाई है।’’

जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित ग्रेटर कैलाश में बुधवार रात को एक शादी समारोह से निकलते समय उस वक्त अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए, जब आरोपी ने कथित तौर पर उनपर पीछे से गोली चलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *