ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को हत्या की धमकी: बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल ने जारी किया ऑडियो

पंजाब डेस्क: पंजाबी गायक मनकीरत औलख को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी कर उन्हें चेतावनी दी है। यह धमकी हाल ही में चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में हुई प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत की हत्या से जुड़ी हुई है, जिसकी जिम्मेदारी भी लक्की पटियाल ने ही ली है।

अगला नंबर मनकीरत का: लक्की पटियाल ने ऑडियो में कहा कि चमनप्रीत उनके विरोधियों से मिलता था, इसलिए उसे 12 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। उसने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अब मनकीरत औलख की बारी है और वह चाहे जितने भी गनमैन रख ले, उसका नंबर जरूर लगेगा।

लोकेशन को लेकर तंज: गैंगस्टर ने कहा कि मनकीरत रहता मोहाली में है, लेकिन सोशल मीडिया पर विदेशी लोकेशंस (जैसे दुबई) की स्टोरी डालता रहता है।जुगनू और मनकीरत निशाने पर: पटियाल ने धमकी दी है कि वह जुगनू और मनकीरत को एक साथ मारेगा और वे गनमैन के पीछे छिपकर नहीं बच पाएंगे।

पुराना इतिहास और विवाद: मनकीरत औलख को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। अगस्त 2025 में उन्हें विदेशी नंबर से कॉल और मैसेज कर उनके परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी।

अप्रैल 2023 में तीन बाइक सवारों ने करीब 2 किलोमीटर तक उनकी गाड़ी का पीछा किया था। 2022 में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दौरान भी उन पर लॉरेंस गैंग से संबंधों के आरोप लगे थे, हालांकि पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। 2021 में उनके करीबी दोस्त विक्की मिड्डूखेड़ा की भी मोहाली में हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *