IPL 2026: जीत के बावजूद श्रेयस अय्यर पर गिरी गाज; BCCI ने लगाया ₹12 लाख का भारी जुर्माना
स्पोर्टस डेस्क: आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करने वाली पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए एक बुरी खबर आई है। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पर बीसीसीआई (BCCI) ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
जुर्माने का कारण: यह जुर्माना गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति (Slow Over-rate) के कारण लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के तहत टीम निर्धारित समय में अपने 20 ओवर पूरे करने में विफल रही, जिसकी जिम्मेदारी कप्तान की होती है।
मैच का परिणाम: पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले में गुजरात को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है।शानदार प्रदर्शन: पंजाब की जीत के हीरो ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी कूपर कोनोली रहे, जिन्होंने 44 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में विजयकुमार वैशाख ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट चटकाए।
पुराना रिकॉर्ड: श्रेयस अय्यर के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। साल 2025 में भी उन पर स्लो ओवर रेट के कारण दो बार जुर्माना लग चुका है (पहली बार 12 लाख और दूसरी बार 24 लाख)। यदि इस सीजन में दोबारा यह गलती होती है, तो जुर्माने की राशि दोगुनी हो जाएगी।इस कार्रवाई को लेकर आईपीएल की ओर से एक आधिकारिक रिलीज भी जारी की गई है।

