ब्रेकिंग न्यूज़
PUNJAB TOP-10 NEWS, चुटकियों पढ़े बड़ी दिन भर की खबरें…

पंजाब डेस्क: पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें: राघव चड्ढा को पद से हटाया, भाजपा दफ्तर ब्लास्ट में नया खुलासा और हाईकोर्ट को फिर मिली धमकी । आए एक-एक करके आपको पंजाब की 10 अहम खबरें के बारे में बताते है।

1. राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाया: आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में बड़ा बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह जालंधर के सांसद और LPU के चांसलर अशोक मित्तल को नया उपनेता बनाया गया है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी कहा है कि चड्ढा को अब पार्टी की ओर से बोलने का समय न दिया जाए।

2. भाजपा मुख्यालय हमला और हाईकोर्ट को धमकी: चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए धमाके में नया खुलासा हुआ है कि इसमें पाकिस्तान निर्मित GHD2P हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जो इस बार पुलिस हेडक्वार्टर को ईमेल के जरिए भेजी गई।

3. फाजिल्का में बच्ची पर कुत्तों का हमला: फाजिल्का की विजय कॉलोनी में एक 9 साल की बच्ची पर 8 कुत्तों ने हमला कर दिया और उसे जमीन पर गिराकर नोच लिया। एक राहगीर ने दखल देकर बच्ची की जान बचाई।

4. चरणजीत सिंह चन्नी का नया घर: पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर के खजूरला गांव में अपना नया घर बनाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव के समय लोगों से जो वादा किया था, उसे निभाते हुए वे अब जालंधर के पक्के निवासी बन गए हैं।

5. अबोहर की महिला से राजस्थान में दरिंदगी: एक महिला को मजदूरी के बहाने राजस्थान ले जाकर 10 दिनों तक बंधक बनाकर रेप किया गया। आरोपी महिला का मुंहबोला भाई था, जिसने उसका फोन छीनकर उसे कैद में रखा था।

6. जीरकपुर में ₹1 करोड़ की फिरौती: मोहाली के जीरकपुर में एक रियल एस्टेट कारोबारी से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल का भाई बताया है।

7. स्वर्ण मंदिर मार्ग पर निहंगों ने होटलकर्मी को पीटा: अमृतसर में निहंगों ने एक होटलकर्मी की पिटाई कर दी। निहंगों का आरोप था कि वह श्रद्धालुओं को कमरे दिलाने के नाम पर परेशान कर रहा था और उन्हें खींच रहा था।

8. यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल का आखिरी वीडियो: कनाडा में हत्या की शिकार हुईं पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसमें वह घर से निकलते हुए दिख रही हैं।

9. कनाडा के गुरुद्वारे में झड़प: कनाडा के सरे स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में कमेटी और खालिस्तानी समर्थकों के बीच कब्जा करने को लेकर हाथापाई हुई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

10. मोगा में तीन बच्चों का जन्म: मोगा की एक महिला ने एक साथ 3 बच्चों (दो बेटियां, एक बेटा) को जन्म दिया। हालांकि, कम वजन के कारण बाद में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाकी दो का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *