ब्रेकिंग न्यूज़
IPL 2026: जीत के बावजूद अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका; मैदान पर ‘गाली’ देना पड़ा भारी, BCCI ने काटी सैलरी

स्पोर्टस डेस्क: आईपीएल 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। मैदान पर उनके आक्रामक बर्ताव और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के कारण बीसीसीआई (BCCI) ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

जुर्माने का कारण: ईडन गार्डन्स में 2 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान अभिषेक शर्मा ने अभद्र भाषा (Obscene Language) का इस्तेमाल किया, जो स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई। उन्हें आईपीएल के ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ के आर्टिकल 2.3 का दोषी पाया गया है।

कितना हुआ नुकसान: आईपीएल नियमों के अनुसार, प्लेइंग-11 में शामिल खिलाड़ी को प्रति मैच 7.5 लाख रुपये मिलते हैं। 25 फीसदी जुर्माने के चलते अभिषेक के खाते से 1,87,500 रुपये काट लिए गए हैं और उन्हें इस मैच के लिए केवल 5,62,500 रुपये ही मिलेंगे।

बैन का खतरा: केवल सैलरी ही नहीं, लेवल-1 के अपराध के लिए उनके खाते में 1 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। यदि किसी खिलाड़ी के 4 डिमेरिट पॉइंट्स हो जाते हैं, तो उस पर एक मैच का प्रतिबंध (Ban) लगाया जा सकता है।

मैच में प्रदर्शन: अभिषेक ने इस मैच में शानदार वापसी करते हुए मात्र 21 गेंदों में 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हालांकि, उनकी पारी का अंत विवादित रहा जब वरुण चक्रवर्ती ने उनका कैच लपका और थर्ड अंपायर के फैसले पर अभिषेक ने नाखुशी जाहिर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *