ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हनी सिंह और बादशाह के 20 साल पुराने गाने पर लगा बैन; ‘अश्लील’ बोल पर लगाई फटकार

मनोरंजन डेस्क: मशहूर रैपर हनी सिंह और बादशाह एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने साल 2006 में रिलीज हुए उनके चर्चित गाने ‘वॉल्यूम 1’ (Volume 1) के अश्लील बोलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने का निर्देश दिया है।

अदालत की टिप्पणी: याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि इस गाने के लिरिक्स अश्लील हैं और यह ‘अंतरात्मा को झकझोर देने वाला’ गाना है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी सभ्य समाज में ऐसा कंटेंट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि यह सुनने के लिए नहीं बना है।

किसने दर्ज कराई याचिका: यह कार्रवाई ‘हिंदू शक्ति दल’ नामक संगठन की याचिका पर हुई है। संगठन का आरोप था कि इस गाने के बोल महिलाओं के प्रति बेहद अपमानजनक और भद्दे हैं।

गायक का रुख: हालांकि यह गाना 20 साल पहले रिलीज हुआ था और काफी पॉपुलर भी रहा, लेकिन हनी सिंह और बादशाह दोनों ने ही इस गाने से अपना पल्ला झाड़ लिया है। हनी सिंह अपनी डॉक्यूमेंट्री में कह चुके हैं कि उन्होंने यह गाना नहीं गाया है, वहीं बादशाह भी इस गाने से किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते रहे हैं।

सख्त निर्देश: कोर्ट ने फटकार लगाते हुए निर्देश दिया है कि इस गाने को जल्द से जल्द यूट्यूब और अन्य सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म से हटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *