ब्रेकिंग न्यूज़
विवाद के बाद बादशाह का कमबैक: ‘टटीहरी’ का नया वर्जन ‘टटीहरी फिर से’ इस दिन होगा रिलीज; विवादित बोलों को हटाया

मनोरंजन डेस्क: मशहूर गायक और रैपर बादशाह अपने हालिया हरियाणवी गाने ‘टटीहरी’ को लेकर उपजे विवाद के बाद अब इसका संशोधित वर्जन लेकर आ रहे हैं। गाने के बोलों पर हुए कड़े विरोध और कानूनी हस्तक्षेप के बाद बादशाह ने गाने में जरूरी बदलाव करने का फैसला किया है।

विवाद की जड़: पिछले महीने रिलीज हुए गाने ‘टटीहरी’ के आपत्तिजनक लिरिक्स (बोलों) के चलते भारी विवाद खड़ा हो गया था,। विशेष रूप से हरियाणा में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस गाने का कड़ा विरोध किया था, जिसके बाद बादशाह को माफी मांगनी पड़ी थी।

प्लेटफॉर्म से हटाया गया गाना: विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने इस गाने को सभी सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा दिया था।

नए वर्जन की घोषणा: बादशाह ने अब अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी साझा की है कि वे इस गाने का नया और संशोधित वर्जन ‘टटीहरी फिर से’ (Tateeree Fir Se) रिलीज करने जा रहे हैं।

रिलीज डेट: ‘टटीहरी फिर से’ 14 अप्रैल, 2026 को सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा।

जरूरी बदलाव: गायक ने स्पष्ट किया है कि नए वर्जन से उन सभी “इतराजयोग्य” और “अपमानजनक” हिस्सों को हटा दिया गया है जिन पर सवाल उठाए गए थे।

बादशाह का बयान: बादशाह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों, महिला आयोग और समाजसेवियों की बातों को गंभीरता से सुना है।

उन्होंने कहा, “एक कलाकार के रूप में हमारे समाज और संस्कृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है”। उन्होंने यह भी कहा कि यह नया संस्करण उसी ऊर्जा और सम्मान के साथ आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *