ब्रेकिंग न्यूज़
PUNJAB TOP-10 NEWS, चुटकियों में पढ़े बड़ी दिन भर की खबरें…27-04-2026

पंजाब डेस्क: पंजाब और चंडीगढ़ के लिए आज का दिन राजनीतिक उठापटक और प्रशासनिक कार्रवाइयों के नाम रहा। जहाँ एक ओर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार के मामले में घिरे सस्पेंड DIG के ठिकानों पर छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया, वहीं दूसरी ओर ‘आम आदमी पार्टी’ के 7 सांसदों के आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होने से प्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।

इसके अलावा, कनाडा में एक बुजुर्ग सिख के साथ हुई बदसलूकी और पंजाब में जल्द होने वाले नगर निगम चुनावों की सुगबुगाहट ने भी दिनभर सुर्खियां बटोरीं।आइए, विस्तार से जानते हैं पंजाब और चंडीगढ़ की आज की 10 बड़ी और चुनिंदा खबरें…

सस्पेंड DIG पर ED की बड़ी कार्रवाई: भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद पंजाब पुलिस के सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED ने छापेमारी की है। जांच के दौरान एक गाड़ी से बैग और दस्तावेज बरामद किए गए हैं और उनकी बेनामी संपत्तियों की जांच की जा रही है।

राघव चड्ढा का AAP पर प्रहार: भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब चंद भ्रष्ट और ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ लोगों की पार्टी बन गई है। इसी बीच राज्यसभा ने AAP के 7 सांसदों के भाजपा में विलय को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

कनाडा में बुजुर्ग सिख से बदसलूकी पर माफी: कनाडा में एक बुजुर्ग सिख को धक्का देने वाले युवक को भारतीय मूल के युवाओं ने ढूंढ निकाला और उससे घुटनों के बल बैठकर माफी मंगवाई।, आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उसे अपने व्यवहार पर दुख है।

चंडीगढ़ में फर्जी इंस्पेक्टर की तलाश: चंडीगढ़ पुलिस एक ऐसे फर्जी नगर निगम इंस्पेक्टर की तलाश कर रही है जो वेंडर लाइसेंस बनाने के नाम पर लोगों से 5-6 हजार रुपए वसूल रहा है। SSP ने इस मामले की जांच के लिए DSP को जिम्मेदारी सौंपी है।

9 नगर निगमों में चुनाव की तारीख: पंजाब के 9 नगर निगमों (जैसे मोहाली, बठिंडा, पठानकोट) में चुनाव 24 मई को होने की संभावना है। इस बार चुनावों में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

पटियाला में पिता ने की बेटी की हत्या: राजपुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को वापस बुलाने के लिए अपनी 12 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी और चुपचाप उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पंजाब में बिजली संकट: पंजाब के लोगों को अगले 3 दिनों तक बिजली कटौती झेलनी पड़ सकती है। बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि अचानक मांग बढ़ने से यह किल्लत हुई है, जो 1 मई से ठीक हो जाएगी।

मात्र 30 रुपए के लिए हत्या: कपूरथला के नडाला में 30 रुपए के मामूली विवाद के चलते एक 22 वर्षीय युवक सूरज कुमार की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कनाडा में पंजाबी युवती की संदिग्ध मौत: पंजाब के अहमदगढ़ की 29 वर्षीय प्रतिभा की कनाडा के ब्रैम्पटन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर की सीढ़ियों पर मिला और अब परिजन भारत सरकार से शव वापस लाने की मदद मांग रहे हैं।

शादी के मंडप से फरार हुआ दूल्हा: फाजिल्का के जलालाबाद में एक युवक अपनी दूसरी शादी कर रहा था, तभी उसकी पहली पत्नी वहां पहुंच गई। हंगामा बढ़ते देख दूल्हा दीवार फांदकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *