ब्रेकिंग न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक: केएल राहुल के पूर्व साथी खिलाड़ी एसएल अक्षय का लाइव मैच के दौरान हार्ट अटैक से निधन

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को बेंगलुरु में एक मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह मात्र 39 वर्ष के थे।

मैदान पर ही बिगड़ी तबीयत यह दुखद घटना: रविवार को उस समय हुई जब अक्षय बेंगलुरु में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के तीसरे डिवीजन का मैच खेल रहे थे। वह सैफायर क्रिकेट क्लब की ओर से मैदान में उतरे थे। मैच के दौरान चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद उन्होंने असहज महसूस करने की शिकायत की और मैदान से बाहर चले गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

केएल राहुल और मनीष पांडे के साथ खेल चुके थे अक्षय : एसएल अक्षय कर्नाटक की उस ऐतिहासिक टीम का हिस्सा थे, जिसने 2014-15 सीजन में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। उन्होंने 2011 से 2013 के बीच कर्नाटक के लिए 6 फर्स्ट क्लास, 3 लिस्ट ए और 9 टी20 मैच खेले थे। उन्होंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच केएल राहुल और मनीष पांडे जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ खेला था।

युवा प्रतिभाओं को निखारने में जुटे थे: क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी अक्षय खेल से जुड़े रहे। वह जूनियर स्तर पर कोचिंग दे रहे थे और कर्नाटक की अंडर-19 टीम के साथ काम कर रहे थे। पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *