ब्रेकिंग न्यूज़
Ludhiana : यारों की याद में रक्तदान शिविर, 725 यूनिट रक्त एकत्र

लुधियाना / सत्ता संदेश

यारों की याद को जनसेवा से जोड़ते हुए स्थानीय मैरीलैंड पैलेस, दुगरी रोड में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न ब्लड बैंकों और अस्पतालों की टीमों ने पहुंचकर रक्तदाताओं से रक्त एकत्र किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में अपना योगदान दिया।

युवा नेता पप्पल कपूर ने बताया कि यह रक्तदान शिविर हर वर्ष उनके दिवंगत मित्रों रवि ख्वाजके, कमल सरपंच, करण गोगना और जसप्रीत सिंह की मधुर स्मृति को समर्पित किया जाता है। उन्होंने कहा कि अपने प्रिय मित्रों की याद में आयोजित यह पहल समाजसेवा का माध्यम बन चुकी है और हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होकर रक्तदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान किया।

आयोजकों के अनुसार, इस रक्तदान शिविर के दौरान विभिन्न अस्पतालों और ब्लड बैंकों की टीमों द्वारा कुल 725 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसमें दीप अस्पताल की टीम ने 89 यूनिट, दीपक एवं रणविजय अस्पताल ने 222 यूनिट, इंडस अस्पताल ने 163 यूनिट, गुरु नानक अस्पताल ने 138 यूनिट, कृष्णा अस्पताल ने 61 यूनिट और डीएमसी अस्पताल ने 52 यूनिट रक्त एकत्र किया।

पप्पल कपूर ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अस्पतालों, ब्लड बैंकों, समाजसेवी संस्थाओं, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मनी ग्रेवाल, रजत गोगना, दिलजीत सरपंच, पंकज गोगना, गोपी साहिबाना, मिट्ठू मंगट, सुखदीप सीड़ा, प्रीति मल्कपुर, बब्बू नारंग, मोहनी गुरम, कालू मंगट, हरदीप मुंडियां, जोड़ा मुंडियां, अशोक पप्पी, उपकार घुम्मण, कमलजीत कड़वल, प्रभजोत धालीवाल, विक्रम बाजवा, मनप्रीत इयाली, हरप्रीत सिमिक और बलजिंदर बंटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *