ब्रेकिंग न्यूज़
देसी खुशबू और चटाकेदार स्वाद! घर पर फटाफट बना लें हरे लहसुन की चटनी


हरे लहसुन की चटनी

लोग हर रोज एक जैसा बोरिंग खाना खा कर थक जाते हैं और कुछ अलग की तलाश में रहते हैं. बहुत से लोग बाजार के केमिकल वाले अचार खरीद लाते हैं जो हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. आज हम आपको बताएंगे कैसे आप घर पर आसानी से हरे लहसुन की चटनी बना सकते हैं. हरे लहसुन की चटनी तीखी चटपटी और खुशबू से भरपूर होती है. इसमें हरे लहसुन के साथ हरी मिर्च और मसालों का इस्तेमाल किया जाता ह जो इसे स्वादिष्ट बना देती है. अगर आप खाने में देसी स्वाद पसंद करते हैं तो ये हरे लहसुन की चटनी रेसिपी जरूर ट्राई करें. रोटी, पराठा, दाल, चावल या खिचड़ी के साथ अगर हरे लहसुन की चटनी मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि ये चटनी बहुत जल्दी बन जाती है और इसमें ज्यादा मसालों की जरूरत भी नहीं पड़ती है.
सामग्री

हरा लहसुन बारीक कटा हुआ हरी मिर्च धनिया पत्ती अदरक नमक स्वाद अनुसार नींबू का रस सरसों का तेल जीरा

कैसे बनाएं

हरे लहसुन को अच्छे से साफ करें और बारीक काट लें. इसके बाद हरी मिर्च और अदरक को भी काट लें. अब मिक्सर जार में हरा लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती डालें. इसमें स्वाद अनुसार नमक डालें और थोड़ा सा पानी मिलाकर दरदरा पीस लें.

मिक्स

अब एक छोटे पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करें और इसमें जीरा डालें और हल्का चटकने दें. इस तड़के को तैयार चटनी में डालकर अच्छी तरह मिला लें. आखिर में नींबू का रस डालें जिससे चटनी का स्वाद और भी बढ़ जाए.

अगर आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा कच्चा सरसों का तेल भी डाल सकते हैं, इससे खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.इसे फ्रिज में रखकर एक से दो दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपको चटाकेदार खाने का मन हो तो हरे लहसुन की ये चटनी झटपट तैयार की जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *