ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र के रायगढ़ में घायल हुए दो सियार को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया

मुंबई, 14 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ में बचाये गये दो घायल सियारों (गोल्डन जैकाल)को इलाज और पुनर्वास के लिए मुंबई के एक केंद्र में ले जाया गया है।

‘रेस्किंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर’ (आरएडब्ल्यूडब्ल्यू) के संस्थापक-अध्यक्ष पवन शर्मा ने शनिवार को बताया कि दोनों जानवरों का इलाज यहां शुरू हो गया है और उनकी समस्याओं का पता लगाने के लिए कुछ जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने कहा, ‘‘वन विभाग, स्थानीय पशु कल्याण संगठनों और कार्यकर्ताओं के समन्वय से शुक्रवार को करनाला और जेएनपीटी से दोनों को बचाया गया। दोनों जानवरों का इलाज आरएडब्ल्यूडब्ल्यू में पशुचिकित्सक डॉ. प्रीति साठे और डॉ. कीर्ति साठे कर रही हैं। ’’

सियार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 के अंतर्गत संरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *