ब्रेकिंग न्यूज़
राजपाल यादव ने गुरुकुल के बच्चों से किया वादा: गुल्लक तोड़कर भेजे थे पैसे, एक्टर बोले- ‘जल्द गले लगाऊंगा’

मनोरंजन डेस्क : मशहूर अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनके नन्हे प्रशंसकों का प्यार है। उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले में गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के लगभग 40 छात्रों ने राजपाल यादव के कठिन समय (जेल प्रवास) के दौरान अपनी जेब खर्च से पैसे बचाकर, अपनी गुल्लक तोड़ी और डाक के जरिए उनके पैतृक गांव पैसे भेजे थे।

बच्चों की नाराजगी और एक्टर का जवाब: जेल से बाहर आने के बाद जब बच्चों को राजपाल यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो वे काफी मायूस हो गए थे। बच्चों ने एक वीडियो के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा था कि क्या उन्हें मदद मिली और उन्होंने जवाब क्यों नहीं दिया?

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राजपाल यादव ने स्पष्ट किया कि वे हाल ही में घर लौटे हैं और अभी तक अपने परिवार से भी ठीक से संपर्क नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि वे उन सभी लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं जिन्होंने मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया।

“ये बच्चे मेरे अपने हैं“: शुरुआत में अभिनेता को बताया गया था कि बच्चे किसी अनाथालय से हैं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वे गुरुकुल के छात्र हैं, तो उनका रुख नरम हो गया। उन्होंने कहा, “मैं गुरु परंपरा में विश्वास रखता हूँ और ये सभी बच्चे मेरे अपने हैं। मैं उनसे जरूर मिलूँगा, उन्हें गले लगाऊँगा और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाऊँगा”।

क्या था पूरा मामला? राजपाल यादव अपनी 2010 की फिल्म ‘अता पता लपाता’ के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के कर्ज को न चुका पाने के कारण विवादों में थे, जिसके चलते उन्हें 11 दिन जेल में रहना पड़ा था। इसी दौरान उनके प्रति प्यार जताने के लिए बच्चों ने यह कदम उठाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *