ब्रेकिंग न्यूज़
वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना में नाव पलटने से पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत; एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने गंवाई जान

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में एक हृदयविदारक घटना घटी है, जहाँ पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं से आए श्रद्धालुओं की नाव पलट गई। इस हादसे में 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई है।

हादसे का कारण: शुक्रवार सुबह श्रद्धालु श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने के बाद नाव से यमुना पार कर अन्य मंदिरों की ओर जा रहे थे। यमुना में बने पीपा पुल के हिस्से जलस्तर बढ़ने के कारण बहने लगे थे, जिनसे टकराकर श्रद्धालुओं की नाव पलट गई।

एक ही परिवार में मातम: मृतकों में जगराओं के एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल हैं। इनमें मधुर बहल, उनकी माता कविता बहल, चाचा चरणजीत, चाची पिंकी और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।

नाविक की बड़ी लापरवाही: हादसे में बचे तनिष जैन ने बताया कि नाव में करीब 30 लोग सवार थे। उन्होंने नाविक को पुल के पास नाव रोकने के लिए कहा था, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। दो बार टकराने से बचने के बाद तीसरी बार में नाव पुल से टकराकर पलट गई।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी: हादसे से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रद्धालु ‘राधे-राधे’ का जाप करते दिख रहे हैं, लेकिन किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।

यात्रा का विवरण: जगराओं के श्री बांके बिहारी क्लब की ओर से 2 बसों में कुल 130 श्रद्धालु 4 दिन की यात्रा पर वृंदावन पहुंचे थे।फिलहाल स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य किया गया और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *