ब्रेकिंग न्यूज़
सब इंस्पेक्टर धर्मपाल बने ERS ज़ोन-3 के इंचार्ज, ट्रैफिक व इमरजेंसी सेवाएं होंगी और मजबूत

लुधियाना/सत्ता संदेश

  • शहर के इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम (ERS) को मजबूत करने के लिए सब इंस्पेक्टर धर्मपाल को ज़ोन-3 का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे ज़ोन-4 में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपनी ईमानदारी व कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।
  • नव-नियुक्त ज़ोन इंचार्ज धर्मपाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ट्रैफिक जाम पर नियंत्रण, सुचारू यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को तेज़ करना रहेगी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम 24 घंटे मुस्तैद रहेगी और किसी भी इमरजेंसी में तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान करेगी।
  • उन्होंने विशेष रूप से एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को बिना बाधा रास्ता दिलाने पर जोर दिया। साथ ही आम जनता से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

उच्च अधिकारियों द्वारा लुधियाना जिले के इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम (ERS) ज़ोन 3 में सब इंस्पेक्टर धर्मपाल को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति शहर में ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत बनाने तथा इमरजेंसी सेवाओं को तेज़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है।
सब इंस्पेक्टर धर्मपाल इससे पहले भी लुधियाना में ई.आर.एस. ज़ोन 4 में अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा चुके हैं। इसके अलावा वह जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में ड्यूटी करते हुए अपनी ईमानदारी, काबिलियत और जिम्मेदारी के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से ज़ोन 3 में ट्रैफिक प्रबंधन और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि ज़ोन में ट्रैफिक की समस्या को कम करना, जाम की स्थिति पर तुरंत काबू पाना और लोगों को सुचारू यातायात सुविधा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी टीम 24 घंटे सतर्क रहेगी और किसी भी इमरजेंसी स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान करेगी। खास तौर पर अस्पतालों की ओर जाने वाले इमरजेंसी वाहनों, जैसे एंबुलेंस आदि को बिना रुकावट रास्ता दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, गैर-कानूनी पार्किंग से बचें और सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने में पुलिस का सहयोग दें। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *