ब्रेकिंग न्यूज़
LPG रिफिल के लिए ऑनलाइन प्रीपेड डिजिटल भुगतान अपनाएं: OMCs उपभोक्ताओं से अपील

चंडीगढ़ / सत्ता संदेश

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां (OMCs)  इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम सभी LPG उपभोक्ताओं से आग्रह करती हैं कि वे LPG रिफिल बुक करते समय ऑनलाइन प्रीपेड डिजिटल भुगतान विधियों को अपनाएं।

इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक और पंजाब राज्य कार्यालय के स्टेट हेड तथा पंजाब के लिए ऑयल इंडस्ट्री के राज्य स्तरीय समन्वयक अशुतोष गुप्ता ने उपभोक्ताओं से आधिकारिक OMC मोबाइल एप्स जैसे IndianOil One App, Hello Bharat App और HP Pay App के माध्यम से तथा BBPS-सक्षम प्लेटफॉर्म्स जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm, Amazon Pay और अन्य अधिकृत डिजिटल भुगतान चैनलों के जरिए अग्रिम ऑनलाइन भुगतान करने का आग्रह किया।

ऑनलाइन प्रीपेड भुगतान के लाख

  • LPG लेनदेन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।
  • डिलीवरी के समय किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली या ओवरचार्जिंग की संभावना समाप्त कर देता है।
  • तात्कालिक डिजिटल रसीदें और भुगतान रिकॉर्ड उपलब्ध कराता है।
  • संपर्क रहित, सुरक्षित और सुविधाजनक लेनदेन संभव बनाता है।
  • नकद प्रबंधन घटाता है और डिजिटल इंडिया पहलों को बढ़ावा देता है।

उपभोक्ताओं से सलाह दी जाती है कि वे बुकिंग प्लेटफॉर्म पर दिख रहे LPG रिफिल के लागू मूल्य की जांच करें और बुकिंग के समय ऑनलाइन भुगतान पूरा कर लें। एक बार भुगतान डिजिटल तरीके से हो जाने पर सिलेंडर की डिलीवरी बिना किसी परेशानी के हो सकेगी और द्वार पर नकद भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी।

OMCs पारदर्शी, ग्राहक-केंद्रित और प्रौद्योगिकी-समर्थित सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्राहकों से अनुरोध है कि वे हर LPG लेनदेन के लिए उचित रसीद माँगें और किसी भी विसंगति की स्थिति में संबंधित OMC के कस्टमर केयर चैनलों या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से तुरंत रिपोर्ट करें।

ऑनलाइन प्रीपेड डिजिटल भुगतान चुनें — पारदर्शिता, सुविधा और ओवरचार्जिंग से सुरक्षा की ओर एक सरल कदम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *