अगले हफ्ते बैंकों की लंबी छुट्टी! 13 से 19 अप्रैल के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट
बिजनेस डेस्क: यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे इसी हफ्ते निपटा लें। भारत में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक अगले हफ्ते, 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग राज्यों में 4 दिनों तक बंद रहेंगे। त्योहारों और क्षेत्रीय अवकाशों के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा।
छुट्टियों की सूची: 14 अप्रैल (मंगलवार): अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नव वर्ष और बोहाग बिहू जैसे कई त्योहारों के कारण देश के अधिकांश हिस्सों (जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता आदि) में बैंक बंद रहेंगे।
15 अप्रैल (बुधवार): पोहेला बैशाख (बंगाली नव वर्ष), हिमाचल दिवस और विशु के अवसर पर कोलकाता, शिमला, कोच्चि और अन्य शहरों में अवकाश रहेगा।
16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू के चलते ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
शनिवार को खुले रहेंगे बैंक: चूंकि 18 अप्रैल महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए इस दिन पूरे भारत में बैंक कामकाज के लिए खुले रहेंगे।
डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू: भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ATM, नेट बैंकिंग, ऑनलाइन ट्रांसफर और UPI सेवाएं हमेशा की तरह 24×7 चालू रहेंगी। ग्राहक घर बैठे बैलेंस चेक कर सकते हैं और पैसे भेज सकते हैं।
इन कामों पर पड़ेगा असर: चेक भुनाने (Cheque Encashment) या बैंक मैनेजर से मिलने जैसे कार्यों के लिए ग्राहकों को बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।
आरबीआई (RBI) के अनुसार, बैंक की छुट्टियां अलग-अलग क्षेत्रों में वहां के स्थानीय त्योहारों के आधार पर अलग-अलग होती हैं, इसलिए ग्राहकों को अपनी स्थानीय शाखा से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

