ब्रेकिंग न्यूज़
चंदौली: 26 घंटे में 3 कत्ल करने वाले ‘साइको किलर’ का अंत, पुलिस एनकाउंटर में ढेर

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के चंदौली और वाराणसी जिलों में 26 घंटे के भीतर तीन निर्दोष लोगों की जान लेने वाले साइको किलर गुरप्रीत सिंह का अंत हो गया है। सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया। सेना का पूर्व जवान रहा गुरप्रीत सिंह अजनबियों को बिना किसी रंजिश के अपना निशाना बना रहा था।

कनपटी पर गोली मारने का था खौफनाक पैटर्न: गुरप्रीत सिंह की हत्या करने का तरीका (Modus Operandi) बिल्कुल एक जैसा था। वह अपने शिकार की कनपटी पर सटाकर गोली मारता था। उसने रविवार सुबह से सोमवार सुबह के बीच तीन वारदातों को अंजाम दिया:

पहली हत्या: रविवार सुबह पैसेंजर ट्रेन में मामूली कहासुनी के बाद मंगरू (34) की हत्या की और शव ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

दूसरी हत्या: रविवार रात जम्मू-तवी एक्सप्रेस में दिनेश साहू (42) को बाथरूम के पास गोली मार दी।

तीसरी हत्या: सोमवार सुबह चंदौली के एक निजी अस्पताल में बेड पर सो रही 55 वर्षीय महिला लक्ष्मीना देवी की हत्या कर दी।

साहसी ऑटो ड्राइवर ने पकड़ा, पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत:सोमवार सुबह अस्पताल में तीसरी हत्या के बाद भाग रहे गुरप्रीत को ऑटो चालक विनोद दुबे ने अदम्य साहस दिखाते हुए दबोच लिया, जिसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।सोमवार देर रात जब पुलिस की टीम उसे साक्ष्य जुटाने के लिए क्राइम सीन रिक्रिएशन पर ले गई, तो गुरप्रीत ने एक अधिकारी की सरकारी पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे दो गोलियां लगीं और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

मैं अपने मन का राजा हूं“:45 वर्षीय गुरप्रीत अमृतसर का रहने वाला था और 2021 में सेना से रिटायर हुआ था। पूछताछ में उसने बिना किसी पछतावे के पुलिस से कहा, “मैं अपने मन का राजा हूं। शराब पीने के बाद जो मन में आता है करता हूं”।

पुलिस के अनुसार, वह अपनी शराब की लत और नौकरी जाने के कारण भारी आक्रोश में था और केवल अपना गुस्सा शांत करने के लिए राह चलते लोगों का खून बहा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *