ब्रेकिंग न्यूज़
फतेह सिंह कॉलोनी गली न:11 से 15 में दूषित पानी की समस्या गंभीर; विधायक और निगम की नाकामी के खिलाफ भड़के डॉ. राम चावला:विक्रमजीत सिंह/ तरजिंदर सिंह)


अमृतसर / सत्ता संदेश


अमृतसर के फतेह सिंह कॉलोनी इलाके में पीने के पानी की समस्या अत्यंत गंभीर रूप धारण कर चुकी है। पिछले काफी समय से स्थानीय निवासियों के घरों में बेहद गंदा और दूषित पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है और लोगों की सेहत पर इसका भारी असर पड़ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि स्थानीय निवासियों द्वारा नगर निगम और मौजूदा विधायक को बार-बार शिकायतें देने के बावजूद, प्रशासन और सत्ताधारी नेताओं के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। किसी ने भी इस गंभीर मुद्दे पर कोई कड़ी कार्रवाई या प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।
जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्वयं भाजपा नेता डॉ. राम चावला तुरंत अपनी टीम के साथ फतेह सिंह कॉलोनी पहुंचे और जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने खुद दूषित पानी की स्थिति को देखा और स्थानीय लोगों की व्यथा को बड़े ध्यान से सुना। एकत्रित हुए लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गंदे पानी के कारण उनके बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं, लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
डॉ. राम चावला ने पीड़ित लोगों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि वह इस समस्या का जल्द से जल्द हल करवाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सख्त शब्दों में पंजाब सरकार और नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए तुरंत कार्यवाही की माँग की।
वार्ड 52 से इंचार्ज कमलजीत गोल्डी ने कहा कि जो सरकार पीने का साफ़ पानी तक मुहैया नहीं करवा सकती वो राज्य कैसे संभालने की बड़ी बातें कर सकती हैं। गुंडाराज, गंदा पानी, नशा सब चर्म पर है। लोगों का विकास, इलाके का नवीनीकरण सब कागजों में है या मशहूरी तक ही सीमित है। गोल्डी जी ने मौजूदा कांग्रेस के पार्षद की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठाए। उन्होंने कहा कि ये लोग भी बस वोटों तक ही सीमित हैं। इन्होंने इलाके का ना कोई सुधार करा ना ही कोई मौजूदा हालत पर विचार किया।
डॉ चावला ने कहा कि यदि प्रशासन ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो अधिकारियों और मौजूदा विधायक के खिलाफ तीखा जन-आंदोलन और घेराव किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस मौके पर उनके साथ मंडल प्रधान टहल सिंह, वार्ड इंचार्ज कमलजीत गोल्डी, रणजीत राणा, अमित, कृष्ण लाल सहगल, मोनिका, शाम लाल,विक्की कपूर सहित भारी संख्या में स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *