ब्रेकिंग न्यूज़
AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की छापेमारी: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में फंड की गड़बड़ी का आरोप

पंजाब डेस्क : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी की टीमों ने सांसद अशोक मित्तल और उनके बेटे के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

8 से 9 ठिकानों पर रेड : जानकारी के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई गुरुग्राम और पंजाब में स्थित लगभग 8 से 9 ठिकानों पर चल रही है। जांच एजेंसियां सांसद के घर और फार्म हाउस की भी तलाशी ले रही हैं। इसके अलावा, ईडी की एक टीम जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) भी पहुंची है, जहाँ सघन तलाशी ली जा रही है।

यूनिवर्सिटी फंड में गड़बड़ी का मामला : सूत्रों के मुताबिक, अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का संचालन करते हैं। आरोप है कि इस यूनिवर्सिटी के फंड से संबंधित कुछ वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं, जिसके आधार पर ईडी ने यह छापेमारी की है।

राघव चड्ढा की जगह बने थे डिप्टी लीडर: अशोक मित्तल हाल ही में तब चर्चा में आए थे जब उन्हें राघव चड्ढा को हटाकर राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का डिप्टी लीडर नियुक्त किया गया था। राजनीति में उनके बढ़ते कद के बीच अचानक हुई इस छापेमारी ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *