ब्रेकिंग न्यूज़
अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने लगाया साजिश का आरोप

नेशनल डेस्क : टीएमसी (TMC) महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शनिवार शाम को सोनारपुर दक्षिण इलाके में हुई थी, जिसे अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है।

हमले की भयावहता: हेलमेट ने बचाई जान सोनारपुर दक्षिण में प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंके, उनके कपड़े फाड़ दिए और ईंट-पत्थरों से हमला किया। स्थिति इतनी गंभीर थी कि अभिषेक बनर्जी को खुद को बचाने के लिए हेलमेट पहनना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि अगर अभिषेक ने स्थानीय लड़कों द्वारा दिया गया हेलमेट न पहना होता, तो पत्थरों के हमले से उनकी मौके पर ही मौत हो सकती थी।

ममता बनर्जी का तीखा हमला: इस घटना के बाद ममता बनर्जी ने इसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साजिश करार दिया है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना होने के बावजूद सुरक्षा का उचित इंतजाम नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल और डॉक्टरों को भी धमकाया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई: सोनारपुर में हुई इस मारपीट और ‘चोर-चोर’ के नारों के बीच पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *