ब्रेकिंग न्यूज़
तलाक की अफवाहों पर नेहा कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी: ‘मेरे पति को बेवजह मत घसीटो’

मनोरंजन डेस्क: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गईं, जिससे उनके और पति रोहनप्रीत सिंह के बीच तलाक की अफवाहें उड़ने लगीं। दरअसल, नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर काम, जिम्मेदारियों और रिश्तों से ब्रेक लेने की बात लिखी थी। हालांकि, इस पोस्ट को उन्होंने कुछ ही देर में डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह खबर जंगल की आग की तरह फैल चुकी थी।

अब नेहा कक्कड़ ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया है कि उनके और रोहनप्रीत के बीच सब कुछ ठीक है। उन्होंने फैंस से अपील करते हुए कहा, “प्लीज मेरे इनोसेंट हसबैंड या मेरे परिवार को इस बारे में मत घसीटो”। उन्होंने अपने पति और परिवार को सबसे प्यारे लोग बताया और कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, उनके सपोर्ट की वजह से ही हैं।

सिंगर ने यह भी साफ किया कि वह अब अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर बात नहीं करेंगी और उन्होंने फैंस से उनकी निजता (privacy) का सम्मान करने का अनुरोध किया है। आपको बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत की शादी नवंबर 2020 में हुई थी। नेहा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि फैंस को उनकी शादी या रिश्ते से जुड़ी किसी भी गलत अफवाह पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *