ब्रेकिंग न्यूज़
PUNJAB TOP-10 NEWS, चुटकियों में पढ़े बड़ी दिन भर की खबरें…12-04-2026

पंजाब डेस्क: पंजाब-चंडीगढ़ टॉप 10 खबरें: वृंदावन हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हुई, गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा और रिश्वतखोर इंस्पेक्टर सस्पेंड। चुटकियों में पढ़े दिनभर की 10 अहम खबरें।

1. वृंदावन नाव हादसे का नया अपडेट: मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हादसे से पहले के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें श्रद्धालु बिना लाइफ जैकेट पहने भजन-कीर्तन करते दिख रहे हैं। तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा और सेना व NDRF की टीमें लापता 3 लोगों की तलाश कर रही हैं।

2. प्रियंका चोपड़ा की अमृतसर यात्रा: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचीं। उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद लंगर हॉल में करीब डेढ़ घंटे तक जूठे बर्तन मांजने की सेवा की और अन्य कामों में हाथ बंटाया।

3. रिश्वतखोर इंस्पेक्टर सस्पेंड: बटाला के ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार का एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। वीडियो में वे एक कारोबारी से हर महीने 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगते हुए सुनाई दे रहे थे।

4. लुधियाना पुलिस पर ‘स्कैम’ का आरोप: जम्मू की एक महिला ने आरोप लगाया है कि लुधियाना पुलिस ने उसे ओवरस्पीड का झूठा डर दिखाकर 1000 रुपये वसूले हैं। महिला का दावा है कि उसकी गाड़ी की स्थिति 100 की रफ्तार पकड़ने लायक भी नहीं थी, फिर भी उसे धमकाकर पैसे लिए गए।

5. चलती BMW कार बनी आग का गोला: चंडीगढ़ के एयरपोर्ट रोड पर एक चलती BMW कार में अचानक आग लग गई और धमाके हुए। कार ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई।

6. CM मान ने की टॉपर्स से मुलाकात: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में 8वीं कक्षा में टॉप करने वाली तीन छात्राओं और उनके माता-पिता को अपने आवास पर भोजन के लिए बुलाया। उन्होंने बच्चों को सम्मानित किया और भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

7. नवजोत सिद्धू का विरोधियों पर निशाना: पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने बैकग्राउंड में करण औजला का गाना लगाकर संकेत दिया कि वे सही समय पर मैदान में उतरेंगे।

8. बठिंडा में संदिग्ध मौत: बठिंडा के गणेश बस्ती रोड पर एक युवक की लाश मिली है, जिसके हाथ में सिरिंज लगी हुई थी। पुलिस नशे के ओवरडोज की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है।

9. ससुराल वालों से तंग आकर सुसाइड: लुधियाना के टिब्बा इलाके में एक युवक प्रदीप कुमार ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।

10. चंडीगढ़ में ‘मैकेनिक’ चोर का कारनामा: चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में एक चोर मैकेनिक बनकर सरकारी घरों में घुसा और 11 मकानों से सोलर पैनल की तारें चुरा ले गया। इसके कारण ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम में घर ऑफलाइन दिखाने लगे, तब चोरी का पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *