ब्रेकिंग न्यूज़
PUNJAB TOP-10 NEWS, चुटकियों पढ़े बड़ी दिन भर की खबरें…

पंजाब डेस्क: पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें: राघव चड्ढा का पलटवार, दूसरी तरफ सिंगर सुनंदा शर्मा से बदसलूकी और अन्य प्रमुख घटनाएं। चुटकियों में पढ़े दिनभर की अहम 10 खबरें।

1. राघव चड्ढा का पलटवार: राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने खुद को ‘घायल और घातक’ बताते हुए विपक्षी हमलों का जवाब दिया और स्पष्ट किया कि वे संसद में जनता के मुद्दे उठाने जाते हैं, शोर मचाने नहीं।

2. सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ बदसलूकी: गाजियाबाद के एक कॉलेज में लाइव शो के दौरान एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया और सुनंदा शर्मा को छूने की कोशिश की। इस घटना से घबराकर सिंगर जोर से चीखीं और बीच में ही शो छोड़कर चली गईं। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है।

3. कनाडा में पंजाबी ड्राइवर का वीडियो: कनाडा के ब्रैम्पटन में रहने वाले पंजाबी ट्रक ड्राइवर प्रभजोत सिंह जौहल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कैमरे के सामने अफीम खाते हुए उसे ‘दवाई’ बता रहा है।

4. पठानकोट में पुलिस पर हमला: पठानकोट में एक स्नेचिंग आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक AAP सरपंच ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने सरपंच समेत 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

5. लुधियाना में संदिग्ध मौत: लुधियाना के जवाहर नगर में एक 48 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका के मायके वालों ने पति पर अवैध संबंधों और हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया।

6. अर्शदीप सिंह ने खुद का मजाक उड़ाया: खराब बॉलिंग फॉर्म और ज्यादा ‘वाइड’ गेंदें फेंकने पर ट्रोल हो रहे क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने खुद का मजाक उड़ाते हुए कहा कि “मेरी सारी बॉल लाइन से बाहर जा रही हैं”।

7. न्यूजीलैंड में हत्या के मामले में उम्रकैद: लुधियाना के युवक गुरजीत सिंह की न्यूजीलैंड में हत्या करने के दोषी रजिंदर सिंह (जालंधर निवासी) को वहां की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्या की वजह शादी का विवाद और आपसी रंजिश बताई गई है।

8. भाजपा का अमृतसर में प्रदर्शन: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने अमृतसर में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

9. बसों का नया टाइम टेबल: चंडीगढ़ प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 5 राज्यों के 9 प्रमुख रूटों पर जॉइंट टाइम टेबल लागू कर दिया है, जिससे बस सेवाओं का विवाद खत्म होगा।

10. सीएम मान का तंज: मोगा रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अकाली दल के नेताओं पर तंज कसा और घोषणा की कि 13 अप्रैल से जमीन के बंटवारे (तकसीम) की समस्या का समाधान 30 दिन के भीतर करने की योजना शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *