ब्रेकिंग न्यूज़
मनीला में पंजाबी युवक की दिनदहाड़े हत्या: फाइनेंस रिकवरी के लिए जाते समय सिर में मारी गोली, फिरोजपुर में पसरा मातम

पंजाब डेस्क: फिलीपींस की राजधानी मनीला में पंजाब के फिरोजपुर जिले के एक नौजवान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक वहां अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई साल पहले गया था और वर्तमान में अपने बड़े भाई के साथ मिलकर फाइनेंस का कारोबार कर रहा था।

वारदात का विवरण: यह घटना 8 मई की है, जब 39-40 वर्षीय रणजीत सिंह अपने काम के सिलसिले में मोटरसाइकिल से बाजार जा रहा था,। फिलीपींस पुलिस के अनुसार, एक बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने रणजीत के सिर के पिछले हिस्से में पॉइंट ब्लैंक रेंज (बिल्कुल नजदीक) से गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या का संभावित कारण: रणजीत सिंह छोटे स्तर पर फाइनेंस का बिजनेस करता था, जहाँ वह लोगों को ऋण देता और समय पर वसूली करता था। उसकी पत्नी ने शक जताया है कि यह हत्या लेनदेन या कर्ज वसूली से जुड़े विवाद का परिणाम हो सकती है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले कुछ लोगों के साथ रणजीत की मौखिक बहस भी हुई थी।

परिवार की स्थिति: रणजीत सिंह फिरोजपुर के गांव दौलतपुरा का रहने वाला था। वह अपने पीछे पत्नी, एक 8 साल की बेटी और एक 4 साल के बेटे को छोड़ गया है। घटना के समय उसका बड़ा भाई गांव आया हुआ था और रणजीत अकेले ही सारा काम संभाल रहा था।

पुलिस जांच: मनीला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल से पुलिस को गोलियों के 5 खोल बरामद हुए हैं। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है।इस दुखद घटना के बाद रणजीत के पैतृक गांव दौलतपुरा में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *