ब्रेकिंग न्यूज़
NH-44 और NH-444A पर NHAI का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 55 अस्थायी ढांचे हटाए

NHAI ने NH-44 और NH-444A पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर करीब 55 अनधिकृत अस्थायी ढांचे हटाए। अभियान का उद्देश्य यातायात को सुरक्षित और सुचारू बनाना है।

अंबाला / चंडीगढ़ / सत्ता संदेश

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) और राष्ट्रीय राजमार्ग-444A (NH-444A) पर अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। 28 अक्टूबर 2026 को चलाए गए इस अभियान के दौरान करीब 55 अनधिकृत अस्थायी ढांचों को हटाया गया।

NHAI के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के अधीन परियोजना कार्यान्वयन इकाई (PIU), अंबाला की ओर से यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्राधिकरण की जमीन और मार्गाधिकार (Right of Way-ROW) के अंतर्गत आने वाले अस्थायी ढांचों को हटाया गया।

NHAI के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाना, यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करना और सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना था।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के मार्गाधिकार (ROW) को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *