ब्रेकिंग न्यूज़
देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम: दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु और बंगाल से 8 संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, ISI से जुड़े हैं तार

नेशनल डेस्क : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए देश के खिलाफ रची जा रही एक भीषण आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर कुल 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 6 को तमिलनाडु और 2 को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है।

सीमा पार और ISI से कनेक्शन : शुरुआती जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि इन संदिग्धों के तार सीमा पार से जुड़े हुए हैं। ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर भारत में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं।

पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का सहारा : तमिलनाडु के तिरुप्पुर में गारमेंट यूनिट्स (कपड़ा फैक्ट्रियों) में काम करने की आड़ में ये संदिग्ध अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे थे। जांच में पाया गया कि इन्होंने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे। पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिनके डेटा से विदेशी हैंडलर्स और फंडिंग के सुराग मिले हैं।

युवाओं को बरगलाने और रैकी करने का आरोप: ये आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में कंटेंट पोस्ट कर भारतीय युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। इतना ही नहीं, इन्होंने देश के कई महत्वपूर्ण शहरों की रैकी (निगरानी) भी की थी और दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाने जैसी संदिग्ध गतिविधियों में भी संलिप्त थे।

गिरफ्तार संदिग्धों के नाम (तमिलनाडु से):

-मिजानुर रहमान

-मोहम्मद शबत

-उमर-मोहम्मद लितान

-मोहम्मद शाहिद

-मोहम्मद उज्जल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *