ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब के 2.5 लाख डेयरी किसानों को बड़ी राहत: वेरका ने ₹15 प्रति किलो फैट बढ़ाए दूध के दाम, आज से नई दरें लागू

पंजाब डेस्क: पंजाब की मान सरकार ने राज्य के डेयरी किसानों को आर्थिक मजबूती देने के लिए वेरका (मिल्कफेड) के माध्यम से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह नया फैसला 1 अप्रैल 2026 से पूरे राज्य में प्रभावी हो गया है।

कितनी हुई बढ़ोतरी: पंजाब सरकार ने दूध खरीद की दरों में 15 रुपये प्रति किलोग्राम फैट के हिसाब से इजाफा किया है। इससे पहले पिछले साल भी कीमतों में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।नई दरें (प्रति किलो फैट):

-गाय का दूध: पुरानी दर ₹770-780 से बढ़ाकर अब ₹780-795 कर दी गई है।

-भैंस का दूध: पुरानी दर ₹810-820 से बढ़ाकर अब ₹820-835 कर दी गई है।

-किसे होगा फायदा: इस फैसले से सीधे तौर पर पंजाब के लगभग 2.5 लाख डेयरी किसानों की आमदनी में इजाफा होगा।

-बढ़ोतरी का कारण: चारे की बढ़ती कीमतों, दुधारू पशुओं के दामों में दोगुना उछाल और वैश्विक युद्ध के कारण बढ़ी महंगाई को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

-आम जनता पर असर: राहत की बात यह है कि वेरका ने फिलहाल दूध की बिक्री दर (Sale Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में उपभोक्ताओं के लिए दूध की कीमतों में संशोधन किया जा सकता है।

जालंधर में निजी डेयरी संचालकों ने पहले ही दूध की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी थी, जिसके बाद अब सरकारी क्षेत्र में भी यह कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *