ब्रेकिंग न्यूज़
आढ़तियों ने ब्यास पुल पर लगाया जाम, जलालपुर मंडी से लिफ्टिंग न होने पर जताया रोष

आज बेट क्षेत्र के आढ़तियों ने टांडा हरगोबिंदपुर रोड स्थित ब्यास पुल पर धरना देकर सड़क जाम कर दी। आढ़तियों का कहना है कि जब तक मंडियों से फसल की लिफ्टिंग नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर बेट क्षेत्र के सभी आढ़ती एकजुट होकर धरने में शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य मंडियों से फसल की लिफ्टिंग हो चुकी है, लेकिन जलालपुर मंडी से अभी तक लिफ्टिंग नहीं की गई, जिससे उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।

आढ़तियों ने कहा कि यह समस्या किसानों और मजदूरों के लिए बेहद परेशानी का कारण बन रही है, क्योंकि उन्हें अपनी फसल की लिफ्टिंग के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।

यह जाम करीब एक घंटे तक लगातार लगा रहा। मौके पर पहुंचे एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को एसडीएम टांडा और डीसी होशियारपुर के ध्यान में लाकर जल्द समाधान करवाया जाएगा।

बातचीत के बाद सड़क से जाम हटा दिया गया, लेकिन आढ़तियों का धरना अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *