ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में गहराया गैस संकट: सर्वर क्रैश से बुकिंग ठप, लुधियाना में भरा सिलेंडर लुटा और अमृतसर में झड़प

पंजाब डेस्क: पंजाब और चंडीगढ़ में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का सीधा असर अब रसोई तक पहुँच गया है। पिछले दो दिनों से कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने के बाद अब घरेलू गैस (LPG) की किल्लत भी चरम पर है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं और सुरक्षा की स्थिति बिगड़ रही है।

सर्वर क्रैश और बुकिंग में बाधा: सरकार ने केवल ऑनलाइन बुकिंग पर ही सिलेंडर डिलीवरी का निर्देश दिया है, लेकिन भारी ट्रैफिक के कारण गैस कंपनियों के सर्वर ठप हो गए हैं। इसके चलते ग्राहकों को बुकिंग कंफर्मेशन के लिए OTP (वन टाइम पासवर्ड) नहीं मिल पा रहा है।

लूट और झड़प की घटनाएं: लुधियाना के शांति नगर में एक्टिवा सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति से भरा हुआ सिलेंडर छीन लिया। वहीं, अमृतसर की एक गैस एजेंसी पर सिलेंडर न मिलने को लेकर मैनेजर और ग्राहक के बीच तीखी झड़प हुई।

आम जनता का बुरा हाल: जालंधर और अन्य शहरों में लोग सुबह से ही लाइनों में लग रहे हैं, लेकिन बुकिंग मैसेज आने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि कई परिवारों को 20 साल बाद फिर से चूल्हा जलाना पड़ा है।

मुख्यमंत्री का आश्वासन: बढ़ते संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बयान जारी कर लोगों से न घबराने की अपील की है। उन्होंने दावा किया है कि सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *