पत्रकार रामचंद्र हत्याकांड: गुरमीत राम रहीम को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत, सभी आरोपों से हुए बरी
पंजाब डेस्क: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक दशक से भी अधिक पुराने हत्या के मामले में शनिवार को बड़ी कानूनी राहत मिली है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने उन्हें पत्रकार राम चंदर छत्रपति हत्याकांड में आरोप मुक्त करते हुए बरी कर दिया है।
मामले की पृष्ठभूमि और पुराना फैसला:यह मामला साल 2002 का है, जब हरियाणा के सिरसा में पत्रकार राम चंदर छत्रपति की टारगेटेड हत्या कर दी गई थी।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीबीआई (CBI) को सौंपी गई थी।साल 2019 में एक विशेष सीबीआई अदालत ने राम रहीम को इस हत्या का दोषी करार दिया था और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।राम रहीम के साथ-साथ सीबीआई कोर्ट ने कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल को भी इस मामले में दोषी ठहराया था।
हाई कोर्ट का ताजा निर्णय: शनिवार, 7 मार्च 2026 को हुई सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने राम रहीम को इस मामले से पूरी तरह बरी कर दिया। यह फैसला राम रहीम के लिए एक बड़ी जीत माना जा रहा है, क्योंकि निचली अदालत ने उन्हें इस मामले में मुख्य दोषियों में से एक माना था।

