ब्रेकिंग न्यूज़
नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत के साथ तलाक की अफवाहों को किया खारिज; कहा- “मेरे पति को बेवजह मत घसीटो”

मनोरंजन डेस्क : बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट के बाद उड़ रही तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई सामने रखी है। नेहा ने साफ कर दिया है कि उनके और पति रोहनप्रीत सिंह के बीच सब कुछ ठीक है।

क्या था मामला? हाल ही में नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी जिसमें उन्होंने काम, जिम्मेदारियों और रिश्तों से ब्रेक लेने की बात कही थी। हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट को कुछ ही देर में डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर उनके और रोहनप्रीत के बीच अनबन और तलाक की अफवाहें तेजी से फैल गईं।

नेहा की सफाई : इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए नेहा ने कहा कि उनके रिश्ते में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने फैंस से अपील करते हुए लिखा, “प्लीज मेरे इनोसेंट हसबैंड या मेरे परिवार को इस बारे में मत घसीटो।” उन्होंने आगे कहा कि उनके पति और परिवार सबसे प्यारे लोग हैं और आज वे जो कुछ भी हैं, उन्हीं के सपोर्ट की वजह से हैं।

प्राइवेट लाइफ को लेकर लिया फैसला: सिंगर ने यह भी साझा किया कि उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स से काफी कुछ सीखा है और अब वे अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं करेंगी। उन्होंने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और पैपराजी से भी दूरी बनाए रखने की गुजारिश की है।नेहा और रोहनप्रीत की शादी नवंबर 2020 में हुई थी और वे अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *