ब्रेकिंग न्यूज़
तिलक वर्मा की आंधी में उड़ा पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस ने दर्ज की 6 विकेट से शानदार जीत

स्पोर्टस डेस्क : आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में टॉस जीतकर मुंबई के नए कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200/8 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने 57 और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 38 रनों का योगदान दिया। मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही और रयान रिकेल्टन ने 48 रन बनाए। हालांकि, मध्यक्रम में रोहित शर्मा (25) के आउट होने के बाद मैच फंसता नजर आया, लेकिन तिलक वर्मा ने अपनी तूफानी पारी से पासा पलट दिया। तिलक ने मात्र 33 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए। अंत में विल जैक्स (25 नाबाद) के साथ मिलकर उन्होंने मुंबई को जीत दिलाई।

यह श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं हार है। वहीं, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन बुमराह की कप्तानी में इस जीत ने टीम का मनोबल बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *