ब्रेकिंग न्यूज़
AI इम्पैक्ट समिट 2026: पीएम मोदी ने भारत को बताया दुनिया का सबसे बड़ा टेक टैलेंट हब, वैश्विक दिग्गजों का लगा जमावड़ा

नेशनल डेस्क: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर के 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और टेक दिग्गजों को संबोधित किया,। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वैश्विक हस्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया में सबसे बड़े टेक टैलेंट पूल का केंद्र है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से मानव सामर्थ्य कई गुना बढ़ गया है, लेकिन हमें विजन और जिम्मेदारी दोनों को बड़ा रखना होगा।

मैक्रों के ‘नमस्ते’ और UPI की तारीफ ने बटोरीं सुर्खियां : समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई वैश्विक नेता शामिल हुए,। राष्ट्रपति मैक्रों ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘नमस्ते’ से की, जिसने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों और यूपीआई (UPI) की सफलता की जमकर सराहना की। वहीं, यूएन महासचिव गुटेरेस ने ग्लोबल साउथ में पहले एआई शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए भारत के नेतृत्व को बधाई दी,।

टाटा और गूगल की बड़ी घोषणाएं : टेक जगत के दिग्गजों ने भी भारत में बड़े निवेश और साझेदारी के संकेत दिए। टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने घोषणा की कि टाटा ग्रुप ओपनएआई (OpenAI) के साथ साझेदारी में भारत का पहला बड़े पैमाने पर एआई-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर बना रहा है। दूसरी ओर, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि गूगल भारत में अपने 15 अरब डॉलर के निवेश के तहत विशाखापत्तनम में एक पूर्ण-स्टैक एआई हब स्थापित कर रहा है, जिससे रोजगार और अत्याधुनिक तकनीक के अवसर पैदा होंगे।

टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन टेक्नोलॉजी को डेमोक्रेटाइज़ (democratize) करना है ताकि इसका लाभ आम लोगों तक आसानी से पहुंच सके। इस शिखर सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, जहाँ स्टार्टअप्स और टेक कंपनियां अपनी अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन कर रही हैं।

बांग्लादेश चुनाव: बीएनपी की बंपर जीत, 17 साल के निर्वासन के बाद प्रधानमंत्री बनेंगे तारिक रहमान; पीएम मोदी ने दी बधाई

इंटरनेशनल डेस्क : बांग्लादेश के संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में एक नया अध्याय लिख दिया है। 12 फरवरी को हुए 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 200 से अधिक सीटों पर ऐतिहासिक ‘लैंडस्लाइड’ जीत हासिल की है। इस बड़ी जीत के साथ ही पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान का अगला प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है, जो 36 साल बाद देश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएनपी की इस निर्णायक जीत पर तारिक रहमान को हार्दिक बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों द्वारा उनके नेतृत्व में व्यक्त किए गए गहरे विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में निरंतर खड़ा रहेगा और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को तैयार है।

निर्वासन से सत्ता के शीर्ष तक: 60 वर्षीय तारिक रहमान का प्रधानमंत्री की कुर्सी तक का सफर संघर्षों से भरा रहा है। वे पिछले 17 वर्षों से लंदन में स्वनिर्वासन में थे और उनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज थे। अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिरने और कार्यवाहक सरकार आने के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली, जब अदालतों ने उनके खिलाफ चल रहे सभी मुकदमे रद्द कर दिए। इसके बाद 25 दिसंबर 2025 को वे वतन लौटे, जहां लाखों समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

भारत-बांग्लादेश संबंधों में सुधार की उम्मीद: अगस्त 2024 के बाद से भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में काफी कड़वाहट आ गई थी। शेख हसीना के भारत में शरण लेने और बांग्लादेश में बढ़ते कट्टरपंथ के बीच दोनों देशों के रिश्ते लगभग टूटने की कगार पर थे। अब तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी की सत्ता में वापसी के बाद विशेषज्ञों को उम्मीद है कि दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों में फिर से सुधार होगा। तारिक रहमान ने भी अपनी जीत के बाद ‘भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस’ और ‘लोकतंत्र की बहाली’ का वादा किया है।

PM मोदी इसी हफ्ते पंजाब आएंगे, डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकेंगे

पंजाब डेस्क: गुरु रविदास महाराज जी की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब दौरे पर आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे।

बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे यहां पहुंचेंगे।प्रधानमंत्री का यह दौरा गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के पावन अवसर को समर्पित रहेगा।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और डेरा प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बता दें कि 25 जनवरी को ही डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास जी को पद्मश्री अवॉर्ड के लिए चुना गया था। इसके बाद PM का ये दौरा हो रहा है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर 2025 को उस समय पंजाब दौरे पर आए थे। जब पंजाब में बाढ़ आई हुई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हिमाचल के साथ पंजाब का हवाई जहाज से दौरा किया था। साथ ही गुरदासपुर के आर्मी एरिया में किसानों से मुलाकात की थी। इस दौरान पंजाब सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों से मीटिंग भी की थी। इस दौरान वित्तीय सहायता के रूप में ₹1,600 करोड़ देने का ऐलान किया था।

ट्रंप ने फिर दी भारत पर टैक्स बढ़ाने की धमकी; PM मोदी को ‘अच्छा आदमी’ बताया, लेकिन…

इंटरनेशनल डेस्क: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर भारत को चेतावनी दी। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी एक ऑडियो के मुताबिक, ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत इस मामले में US का साथ नहीं देता है, तो भारतीय सामान पर टैक्स (टैरिफ) और बढ़ाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने उन्हें “अच्छा आदमी” बताया। उन्होंने दावा किया कि मोदी जानते थे कि मैं (ट्रंप) खुश नहीं हूं, और वह मुझे खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत के लिए उन्हें खुश करना ज़रूरी है, क्योंकि अमेरिका के पास बहुत जल्द भारत पर टैक्स बढ़ाने की ताकत है।

50% टैरिफ पहले ही लगाया जा चुका है: US पहले ही रूस से कच्चा तेल खरीदने पर भारत पर 50% टैरिफ लगा चुका है, जिसमें 25% पेनल्टी भी शामिल है। ट्रंप के पिछले कार्यकाल में यह टैक्स लगातार बढ़ता रहा है—यह 10% था, जो 7 अगस्त को बढ़कर 25% हो गया और पिछले साल के आखिर तक 50% तक पहुंच गया। हालांकि, दोनों देश एक कॉम्प्रिहेंसिव बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट (BTA) पर काम कर रहे हैं, जिसका पहला फेज़ जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।

भारतीय एक्सपोर्ट में बड़ी गिरावट: US द्वारा लगाए गए टैरिफ का असर भारतीय व्यापार पर साफ दिख रहा है। एक एनालिसिस के मुताबिक, मई और सितंबर 2025 के बीच US को भारत का एक्सपोर्ट $8.8 बिलियन से 37.5% घटकर $5.5 बिलियन रह गया है। यह गिरावट पिछले कुछ सालों में सबसे बड़ी मानी जा रही है।

शर्मनाक घटना: होमवर्क न करने पर बच्चों के कपड़े उतरवाए, स्कूल को ठोका 1 लाख रुपये का जुर्माना

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के जटाखेड़ा गांव में मौजूद एक प्राइवेट स्कूल ‘सेंट एंजेला’ में एक बहुत ही बुरी घटना सामने आई है। यहां होमवर्क न करने के बहाने छोटे बच्चों को आधा नंगा करके टॉर्चर किया गया, जिसके चलते स्कूल पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की मुख्य जानकारी इस तरह है:

बच्चों को तालिबानी सजा: स्कूल में बच्चों के कपड़े उतरवाए गए, उन्हें क्लास में घुमाया गया और ‘मुर्गा’ बनाया गया। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पेरेंट्स और हिंदू संगठनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया।

एडमिनिस्ट्रेटिव कार्रवाई: डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (DEO) संजय सिंह तोमर ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शिकायत को सही पाया। उन्होंने स्कूल पर जुर्माना लगाया है और पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। प्रदर्शनकारी स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

गंभीर आरोप: स्कूल प्रिंसिपल समरीन खान और टीचर शिबू खान पर बच्चों को हाथ पर कलावा बांधने और तिलक लगाने से रोकने का भी आरोप लगा है।

सिडनी के बॉन्डी बीच पर बड़ा आ.तंकी ह.मला, 12 लोगों की मौ.त, PM मोदी बोले- ‘यह इंसानियत पर ह.मला’

इंटरनेशनल डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर रविवार शाम को हुए एक भयानक आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब यहां हनुक्का का इवेंट चल रहा था और दो हमलावरों ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

हादसे की डिटेल्स: चश्मदीदों के मुताबिक, शाम करीब 6:40 बजे दो हमलावर एक गाड़ी से उतरे और बॉन्डी पैवेलियन के पास फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। न्यू साउथ वेल्स पुलिस की तुरंत कार्रवाई में एक हमलावर मौके पर ही मारा गया और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने इसे देश की सबसे जानलेवा घटनाओं में से एक बताया है।

यहूदी समुदाय को निशाना बनाया गया: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने इस हमले को “बहुत भयानक आतंकी घटना” बताया और कहा कि यह खास तौर पर यहूदी ऑस्ट्रेलियाई लोगों को निशाना बनाकर किया गया एक खुला यहूदी विरोधी काम था। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी यहूदी समुदाय को निशाना बनाए जाने पर गहरा दुख जताया है। हमले में शामिल एक हमलावर की पहचान 24 साल के नवीद अकरम के तौर पर हुई है।इज़राइली विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कन्फर्म किया है कि यहूदी समुदाय के जाने-माने नेता आर्सेन ओस्ट्रोव्स्की गोलीबारी में घायल हो गए हैं।

PM मोदी ने दुख जताया: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इसे इंसानियत पर हमला बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भारत के लोगों की तरफ से पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हैं और भारत इस दुख की घड़ी में ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। कतर ने भी हमले की कड़ी निंदा की है।