ब्रेकिंग न्यूज़
24 घंटे में 3 देशों का दौरा: आखिर क्यों इतने ‘एक्टिव’ हुए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची?

इंटरनेशनल डेस्क: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान, ओमान और रूस का ताबड़तोड़ दौरा कर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अरागची की यह दौड़-भाग ऐसे समय में हो रही है जब होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) बंद है और अमेरिका के साथ शांति वार्ता रुकी हुई है।

पाकिस्तान में ‘रेड लाइन’ और नया प्रस्ताव: अरागची ने रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने वहां एक ‘रेड लाइन’ (Red Line) दस्तावेज सौंपा, जिसमें परमाणु मुद्दे और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान की स्पष्ट शर्तें और समाधान का एक नया प्लान शामिल है।

ओमान में सुरक्षा और टोल बूथ की चर्चा : इसके बाद वे ओमान पहुंचे, जहां सुल्तान हैथम बिन तारिक से होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर चर्चा हुई। चर्चाओं के अनुसार, ईरान और ओमान मिलकर होर्मुज में एक टोल बूथ बनाने पर विचार कर रहे हैं ताकि वहां से गुजरने वाले जहाजों से मिलने वाला पैसा साझा किया जा सके। ईरान को अंदेशा है कि अमेरिका ओमान में अपना बेस बना सकता है।

रूस में पुतिन से मुलाकात: ताजा जानकारी के अनुसार, अरागची सोमवार को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग पहुंच चुके हैं, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से होनी है। इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा और पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों पर चर्चा की जाएगी।

ईरान चाहता है जल्द समाधान : वर्तमान में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) का होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण है, जबकि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी कर रखी है। अरागची के ये लगातार दौरे बताते हैं कि ईरान इस तनावपूर्ण स्थिति का जल्द से जल्द समाधान चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *