ब्रेकिंग न्यूज़
जाने कौन है डेंटिस्ट से IPS बने लुधियाना के अजय पाल शर्मा: बंगाल चुनाव में दिखा ‘सिंघम’ अवतार, बदमाशों को दी खुली चेतावनी

पंजाब डेस्क : उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा इन दिनों पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपने बेखौफ ‘सिंघम’ अंदाज के कारण सुर्खियों में हैं। लुधियाना के रहने वाले इस अधिकारी को चुनाव के दौरान पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है, जहाँ उन्होंने चुनावी हिंसा और गुंडागर्दी करने वालों को कड़ा संदेश दिया है।

“बदमाशी की तो कायदे से इलाज होगा“: दक्षिण 24 परगना के फलता क्षेत्र में मतदाताओं को डराने-धमकाने की शिकायतों के बीच अजय पाल शर्मा खुद सीआरपीएफ (CRPF) की टीम के साथ मैदान में उतरे। उन्होंने संदिग्धों और असामाजिक तत्वों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा, “अगर किसी ने बदमाशी की तो उसका कायदे से इलाज होगा”। उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करना था।

डेंटिस्ट से आईपीएस तक का सफर: अजय पाल शर्मा की कहानी प्रेरणादायक है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लुधियाना के आर.एस. मॉडल स्कूल से की। वे पेशे से एक डेंटिस्ट (BDS) थे, लेकिन अपने पिता अमरजीत शर्मा (एक सरकारी शिक्षक) के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने यूपीएससी (UPSC) की तैयारी की और आईपीएस बने। दिलचस्प बात यह है कि उनके छोटे भाई अमितपाल शर्मा भी एक डॉक्टर थे, जो बाद में आईएएस (IAS) बने।

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ की पहचान: अजय पाल शर्मा को उनकी कार्यशैली के कारण ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 500 से अधिक पुलिस एक्शन का नेतृत्व किया है। जौनपुर में एसपी रहते हुए उन्होंने केवल 22 महीनों में 136 मुठभेड़ों का नेतृत्व किया था। इसके अलावा, रामपुर में तैनाती के दौरान दिग्गज नेता आजम खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके भी वे चर्चा में रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *