ब्रेकिंग न्यूज़
अकाल मार्केट की सभी दुकानें 29 जून से 3 जुलाई तक रहेंगी बंद

लुधियाना / सत्ता संदेश

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अकाल मार्केट एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। एसोसिएशन के सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया है कि अकाल मार्केट की सभी दुकानें सोमवार, 29 जून से शुक्रवार, 3 जुलाई तक बंद रहेंगी।

एसोसिएशन की ओर से व्यापारियों और आम लोगों को इस संबंध में सूचना जारी करते हुए कहा गया है कि निर्धारित अवधि के दौरान मार्केट में व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को किसी जरूरी काम के लिए अकाल मार्केट जाना है, तो वह अपनी योजना पहले से बना ले ताकि उसे किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अकाल मार्केट एसोसिएशन ने सभी ग्राहकों और व्यापारिक साझेदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह फैसला भीषण गर्मी और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे मार्केट बंद रहने की अवधि की जानकारी अपने परिचितों तक भी पहुंचाएं, ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *