ब्रेकिंग न्यूज़
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हवाई हमलों में नागरिकों के घरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया

 काबुल, 13 मार्च (एपी) अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने शुक्रवार सुबह पाकिस्तान की सेना पर काबुल और दक्षिणी प्रांत कंधार में रात भर जारी रहे हवाई हमलों में नागरिकों के घरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

तालिबान सरकार ने कहा कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयम बरतने की अपील के बावजूद दोनों पड़ोसी देशों के बीच लड़ाई का यह तीसरा सप्ताह है।

सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्ला मुजाहिद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि पाकिस्तान के विमान ने कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन ‘काम एयर’ के ईंधन डिपो (ईंधन भंडार केंद्र) पर भी हमला किया।

पाकिस्तान की सेना या सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *