ब्रेकिंग न्यूज़
मोरनी महिला ब्लॉक संगठन के द्वारा स्वयं सहायता समूह के लिए ‘शाइन’ कार्यक्रम का आयोजन

हरियाणा / सत्ता संदेश

भारतीय मानक ब्यूरो, हरियाणा शाखा कार्यालय द्वारा मोरनी महिला ब्लॉक संगठन की स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए शाइन स्टेंडर्स हेल्प इनफॉर्म एंड नर्चर इंपावर्ड वुमेन कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक मोरनी में किया गया। कार्यक्रम में 45 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं संगठन के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बीआईएस हरियाणा शाखा कार्यालय के मानक संवर्धन अधिकारी आरती चौधरी ने प्रतिभागियों को भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका एवं कार्यों से अवगत कराया तथा गुणवत्ता, सुरक्षा और उपभोक्ता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आईएसआई मार्क, हॉलमार्किंग, अनिवार्य पंजीकरण योजना तथा घरेलू उत्पादों, पोषण, स्वच्छता, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न भारतीय मानकों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान बीआईएस केयर ऐप का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को बीआईएस प्रमाणित उत्पादों की सत्यता जांचने तथा HUID के माध्यम से हॉलमार्कयुक्त स्वर्ण आभूषणों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने की प्रक्रिया समझाई गई। विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़ी महिलाओं ने छोटे उद्यमों एवं उपभोक्ता उत्पादों से संबंधित मानकों के बारे में विशेष रुचि दिखाई।

प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम से उन्हें उपभोक्ता अधिकारों, गुणवत्ता मानकों तथा प्रमाणित उत्पादों की पहचान करने की बेहतर जानकारी प्राप्त हुई, जिससे वे सुरक्षित एवं जागरूक उपभोक्ता के रूप में सही खरीद निर्णय लेने में सक्षम होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *