ब्रेकिंग न्यूज़
सरकार के नीति निर्धारण में समन्वय की कमी: कांग्रेस ने बजट से पहले केंद्र पर साधा निशाना

कांग्रेस बजट

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर नीति निर्धारण में समन्वय की कमी का आरोप लगाते हुए शनिवार को सवाल किया कि क्या बजट के आंकड़ें पेश किए जाने के तुरंत बाद उनमें संशोधन किया जाएगा क्योंकि बजट के कुछ ही दिन बाद सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) की नयी शृंखला जारी की जानी है।

कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट कल यानी रविवार को पेश किया जाएगा।

रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ राज्य सरकारें आशंकाग्रस्त होकर प्रतीक्षा कर रही होंगी कि उनके लिए इसमें क्या है क्योंकि वित्त मंत्री 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें लागू करने की घोषणा करने वाली हैं।’’

उन्होंने कहा कि वित्त आयोग एक ऐसा निकाय है जिसकी स्थापना संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत हर पांच वर्षों में (या उससे पहले) की जाती है ताकि वह केंद्र द्वारा एकत्र किए गए कर राजस्व में राज्यों की हिस्सेदारी, इस हिस्सेदारी का राज्यों के बीच वितरण और पांच वर्षों की अवधि के लिए विशेष अनुदानों की सिफारिश कर सके। उन्होंने कहा कि 16वां वित्त आयोग 2026-27 से 2030-31 तक की अवधि से संबंधित है।

रमेश ने कहा, ‘‘लेकिन इसके अलावा दो और चिंताएं भी हैं। पहली-बजट के कई आंकड़े जीडीपी के प्रतिशत के रूप में प्रस्तुत किए जाएंगे। हालांकि ठीक 26 दिन बाद 27 फरवरी 2026 को 2022-23 को आधार वर्ष मानकर नयी और अद्यतन जीडीपी शृंखला जारी होने वाली है।’’

उन्होंने सवाल किया कि क्या एक फरवरी 2026 को बजट के आंकड़ें पेश किए जाने के तुरंत बाद उनमें संशोधन किया जाएगा?

रमेश ने कहा कि दूसरी चिंता यह है कि 2024 को आधार मानकर नयी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) शृंखला 12 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘माना जा रहा है कि इस नयी शृंखला में खाद्य कीमतों की हिस्सेदारी में तेज गिरावट दिखाई दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसका भी बजट के आंकड़ों पर असर पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) में भी संशोधन किया जा रहा है और संभवतः इसे आने वाले कुछ महीनों में सार्वजनिक किया जाएगा।

रमेश ने कहा कि किसी भी स्थिति में यह नीति-निर्माण में तालमेल की कमी को ही दर्शाता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार यानी एक फरवरी को अपना रिकॉर्ड नौवां बजट पेश करेंगी जिनमें दो अंतरिम बजट भी शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश विधानसभा का सत्र 11 फरवरी से शुरू, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

अमरावती, 31 जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने 11 फरवरी को विधानसभा का सत्र आहूत किया है।

विधानसभा की कार्यवाही 11 फरवरी सुबह 10 बजे गुंटूर जिले के अमरावती में वेलगापुड़ी स्थिति विधानसभा भवन में होगी।

राज्यपाल ने शुक्रवार देर रात जारी आदेश में कहा, “भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं एस अब्दुल नजीर, राज्यपाल आंध्र प्रदेश सोलहवीं विधानसभा का पांचवां सत्र आहूत करता हूं।”

“तेलंगाना राजनीति में नया विवाद, बीआरएस विधायक के बयान पर हंगामा”“तेलंगाना राजनीति में नया विवाद, बीआरएस विधायक के बयान पर हंगामा”

तेलंगाना बीआरएस विधायक

हैदराबाद, 31 जनवरी (भाषा) तेलंगाना में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक पी. कौशिक रेड्डी, करीमनगर के पुलिस आयुक्त गौश आलम पर धार्मिक टिप्पणियां करने को लेकर विवादों में घिर गए हैं।

‘तेलंगाना आईपीएस ऑफिसर एसोसिएशन’ ने उनकी टिप्पणियों को ‘बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण’ बताते हुए उनसे माफी की मांग की है, जबकि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इसे ‘मुस्लिमों के खिलाफ घृणा फैलाने वाला भाषण’ करार दिया है।

आलोचनाओं के बीच, करीमनगर जिले के हुजूराबाद से विधायक कौशिक रेड्डी ने शुक्रवार को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी और कहा कि इसके पीछे उनका कोई इरादा नहीं था।

रेड्डी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने उस समय रोक दिया, जब वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिले के वीनावंका में ‘सम्मक्का जतरा’ (धार्मिक उत्सव) में जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।

पुलिस ने कहा कि इस दौरान विधायक ने सड़क पर यातायात जाम कर दिया, जिससे आम लोगों को असुविधा हुई। जब उन्हें एहतियात के तौर पर हिरासत में लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस आयुक्त और एक अन्य पुलिस अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

‘आईपीएस ऑफिसर एसोसिएशन’ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सेवारत अधिकारी के धर्म के संबंध में की गई टिप्पणियों से एसोसिएशन बेहद आहत है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘जब स्थानीय पुलिस अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे, तब विधायक ने बिना किसी आधार और उकसावे के गौश आलम (पुलिस आयुक्त) के खिलाफ झूठे और निराधार आरोप लगाए तथा उनके धर्म का उल्लेख करते हुए कहा कि वह अन्य धर्मों के लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।’’

अपने बचाव में, कौशिक रेड्डी ने एक बयान में कहा कि ‘सम्मक्का जतरा’ के वक्त उन पर अत्यधिक दबाव बनाया गया था और उसी आवेश में उनके मुंह से ये बातें निकल गईं। उन्होंने इसके लिए खेद जताया।

इस बीच ओवैसी ने कहा कि लोक सेवकों के कर्तव्यों का कानून के दायरे में निर्वहन किए जाने को साम्प्रदायिक रंग देना और उसका राजनीतिकरण करना पूरी तरह से अस्वीकार्य और निंदनीय है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ हुजूराबाद से बीआरएस के विधायक ने करीमनगर के पुलिस आयुक्त के खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक और घोर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। ये टिप्पणियां अधिकारी की मुस्लिम धार्मिक पहचान पर सीधा हमला हैं और खुले तौर पर साम्प्रदायिक अपमान की श्रेणी में आती हैं।’’

भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 95 करोड़ के पार
बेंगलुरु, 29 जनवरी (भाषा) ग्रामीण संपर्क में तेजी, शॉर्ट-वीडियो के बढ़ते चलन और कृत्रिम मेधा (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के कारण वर्ष 2025 में भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 95 करोड़ के पार पहुंच गई है। 'इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (आईएएमएआई) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से 57 प्रतिशत यानी लगभग 54.8 करोड़ ग्रामीण भारत से हैं।
इन रुझानों पर आधारित ‘इंटरनेट इन इंडिया रिपोर्ट 2025’ को कर्नाटक सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी/बीटी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव मंजुला एन की उपस्थिति में 'इंडिया डिजिटल समिट' में जारी किया गया। रिपोर्ट को 'इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (आईएएमएआई) और कांतार ने संयुक्त रूप से तैयार किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अब 95.8 करोड़ सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ता (एआईयू) हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग आठ प्रतिशत की वृद्धि है, जो दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल बाजारों में से एक के रूप में भारत की स्थिति को और पुख्ता करती है। 
इसमें यह भी बताया गया है कि भारत में एआई का उपयोग बड़े पैमाने पर बढ़ा है। करीब 44 प्रतिशत उपयोगकर्ता वॉयस सर्च, इमेज-आधारित सर्च, चैटबॉट और एआई फिल्टर जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया, "इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की इस संख्या में ग्रामीण भारत की निर्णायक भूमिका बनी हुई है, जहां अब लगभग 54.8 करोड़ सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं।"
रिपोर्ट के अनुसार, भारत के कुल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में ग्रामीण क्षेत्रों की हिस्सेदारी अब 57 प्रतिशत से अधिक हो गई है। ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट का विस्तार शहरी भारत की तुलना में लगभग चार गुना तेजी से हो रहा है, जो देश के डिजिटल ढांचे में एक संरचनात्मक बदलाव का संकेत है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि युवाओं (15-24 वर्ष) में एआई का उपयोग सबसे अधिक 57 प्रतिशत देखा गया है। इसके बाद 25 से 44 वर्ष के आयु वर्ग का स्थान है, जिसमें 52 प्रतिशत लोगों ने पिछले एक साल के दौरान एआई का इस्तेमाल करने की जानकारी दी है।
इसी तरह, शॉर्ट-वीडियो मंच भी विकास के मुख्य चालक बनकर उभरे हैं। वर्ष 2025 में 61 प्रतिशत यानी लगभग 58.8 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने शॉर्ट-वीडियो देखे, जिनमें ग्रामीणों की संख्या शहरी क्षेत्रों के लोगों से थोड़ी अधिक रही।
ई-कॉमर्स और डिजिटल आदतें रिपोर्ट में बताया गया है कि पारंपरिक ऑनलाइन बाजारों के अलावा अब 'क्विक कॉमर्स' और 'सोशल कॉमर्स' का चलन भी बढ़ रहा है। शहरी क्षेत्रों के लगभग 23 करोड़ लोगों ने पिछले एक साल में ऑनलाइन खरीदारी की।
PM मोदी इसी हफ्ते पंजाब आएंगे, डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकेंगे

पंजाब डेस्क: गुरु रविदास महाराज जी की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब दौरे पर आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे।

बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे यहां पहुंचेंगे।प्रधानमंत्री का यह दौरा गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के पावन अवसर को समर्पित रहेगा।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और डेरा प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बता दें कि 25 जनवरी को ही डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास जी को पद्मश्री अवॉर्ड के लिए चुना गया था। इसके बाद PM का ये दौरा हो रहा है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर 2025 को उस समय पंजाब दौरे पर आए थे। जब पंजाब में बाढ़ आई हुई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हिमाचल के साथ पंजाब का हवाई जहाज से दौरा किया था। साथ ही गुरदासपुर के आर्मी एरिया में किसानों से मुलाकात की थी। इस दौरान पंजाब सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों से मीटिंग भी की थी। इस दौरान वित्तीय सहायता के रूप में ₹1,600 करोड़ देने का ऐलान किया था।

कनाडा में एक और भारतीय स्टूडेंट की हत्या: टोरंटो में PhD स्टूडेंट शिवांक की गोली मारकर हत्या

इंटरनेशनल डेस्क: विदेश में रह रहे भारतीय स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ी चिंता पैदा हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कनाडा के टोरंटो में एक बहुत ही बुरी घटना हुई है, जहां 20 साल के भारतीय PhD स्टूडेंट शिवांक अवस्थी की टोरंटो यूनिवर्सिटी के स्कारबोरो कैंपस के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना 23 दिसंबर को हाइलैंड क्रीक ट्रेल इलाके में हुई।

पुलिस को शिवांक गंभीर रूप से घायल हालत में मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर मौके से भाग गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले कनाडा में एक और भारतीय मूल की लड़की हिमांशी खुराना की हत्या की खबर भी सामने आई थी।

लुधियाना में जालंधर जैसी हैवानियत! पिता के दोस्त ने ही मासूम के साथ कर डाली घिनौनी हरकत, बेटी को इस हाल में देख…

पंजाब डेस्क: लुधियाना में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां परिवार के ही एक जान-पहचान वाले ने कथित तौर पर 13 साल की नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया। घटना सामने आने के बाद परिवार वालों में गहरा सदमा और गुस्सा देखा गया, वहीं इलाके में डर और गुस्से का माहौल बन गया।जानकारी के मुताबिक आरोपी पीड़िता के पिता का दोस्त बताया जा रहा है, जो घर आता-जाता था।

भरोसे का फायदा उठाकर उसने कथित तौर पर नाबालिग के साथ गलत काम किया। घटना का पता चलते ही परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जुवेनाइल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने एक बार फिर समाज में नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने दोषी को सख्त सजा देने की मांग की है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर जोर दिया है।

आप को बता दे कि कुश दिन पहले जालंधर में एक पड़ोसी ने एक मासूम लड़की का गलत काम करके हत्या कर दी थी। जिस से लोगों में गुस्सा फुट गया था।

Punjab News : ज़िला परिषद और पंचायत समिति के लिए वोटिंग खत्म; पंजाब में कई जगहों पर बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं

पंजाब डेस्क: पंजाब में ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों ने राज्य की पॉलिटिक्स को नया मोड़ दे दिया है। गांव लेवल पर हो रहे इन चुनावों को आने वाली पॉलिटिकल दिशा का बैरोमीटर माना जा रहा है। वोटिंग के दौरान कई ज़िलों में लोगों ने जोश के साथ हिस्सा लिया, जिससे साफ़ पता चलता है कि लोकल सेल्फ़-गवर्नेंस संस्थाओं में लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है।

इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हर पार्टी ने गांवों में अपनी पकड़ दिखाने के लिए पूरी ताकत लगाई है और चुनाव प्रचार के दौरान लोकल मुद्दों को सेंटर में रखा गया।

पॉलिटिकल एनालिस्ट के मुताबिक ये चुनाव रूलिंग पार्टी के लिए खास तौर पर अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि गांवों में मिला सपोर्ट सरकार के काम पर लोगों की राय दिखाता है। दूसरी तरफ, यह अपोज़िशन पार्टियों के लिए अपनी खोई हुई ज़मीन वापस पाने और गांव लेवल पर एक मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का मौका है।

कई जगहों पर चुनाव शांतिपूर्ण रहे, हालांकि कुछ इलाकों से तनाव और शिकायतों की खबरें भी आईं। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे ताकि वोटिंग प्रोसेस सही और सही तरीके से पूरा हो सके।

कुल मिलाकर, ये ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव पंजाब की राजनीति के लिए अहम संकेत देने वाले हैं। इनके नतीजे न सिर्फ़ गांव के लेवल पर सत्ता का संतुलन तय करेंगे, बल्कि आने वाले बड़े चुनावों के लिए राजनीतिक माहौल बनाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

अगले 3 दिनों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग का इन राज्यों में हाई अलर्ट

नेशनल डेस्क: इस साल देश के लिए मॉनसून का मौसम काफी अच्छा रहा है। लगभग सभी राज्यों में भारी बारिश हुई और कई जगहों पर पिछले सालों के रिकॉर्ड टूट गए। अच्छी बारिश की वजह से नदियां, तालाब और डैम भर गए। मॉनसून खत्म होने के बाद भी कुछ राज्यों में बारिश जारी है।

अब एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से मौसम एक बार फिर बदलने को तैयार है। इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 14, 15 और 16 दिसंबर के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बर्फबारी और ठंड की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के मौसम में भारी बारिश हुई थी, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से फिर से बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14, 15 और 16 दिसंबर को राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी उम्मीद है।

मॉनसून के बाद जम्मू-कश्मीर में भी मौसम शांत रहा, लेकिन अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण फिर से बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। IMD ने अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।मौसम विभाग ने उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

कुछ इलाकों में तेज हवाएं, बिजली कड़कने और धूल भरी आंधी भी चल सकती है।केरल, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 14, 15 और 16 दिसंबर के बीच लगातार बारिश हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मॉनसून के दौरान राजस्थान और दिल्ली में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन अब ठंड का असर तेज हो रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण इन दोनों राज्यों में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

Weather Punjab: मौसम अलर्ट: पंजाब में तापमान गिरा, फरीदकोट सबसे ठंडा

पंजाब डेस्क: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, और पिछले दो-तीन दिनों में पूरे इलाके में ठंड का प्रकोप तेज़ी से बढ़ा है। सुबह और रात में चलने वाली बर्फीली हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं।कई इलाकों में कोहरे की चादर भी दिखने लगी है, जिससे विज़िबिलिटी पर असर पड़ा है। हालांकि, दिन में खिलने वाली धूप लोगों को कुछ राहत दे रही है, लेकिन मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है।

तापमान के मुख्य आंकड़े:

मौसम विभाग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, फरीदकोट इस समय पंजाब का सबसे ठंडा शहर बन गया है। यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है।इसके उलट, बठिंडा में दिन का तापमान सबसे ज़्यादा 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे ज़्यादा है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में यह बड़ा अंतर कम हो जाएगा और दिन भी ठंडे होने लगेंगे।

दूसरे बड़े शहरों में रिकॉर्ड किया गया मिनिमम टेम्परेचर इस तरह है:

अमृतसर: मिनिमम 5.9 डिग्री सेल्सियस

लुधियाना: मिनिमम 6.4 डिग्री सेल्सियस

चंडीगढ़: मिनिमम 6.8 डिग्री सेल्सियसमौसम

वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि सुबह और शाम घर से निकलते समय गर्म कपड़ों का खास ध्यान रखें, क्योंकि बदलता मौसम सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।