ब्रेकिंग न्यूज़
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2027: 100+ शाखाओं में हजारों युवाओं ने लिया क्विज में हिस्सा

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2027 के तहत आईसीएस कोचिंग सेंटर की 100 से अधिक शाखाओं में हजारों युवाओं ने क्विज में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सोनीपत / सत्ता संदेश

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद (VBYLD) 2027 के तहत आईसीएस कोचिंग सेंटर की 100 से अधिक शाखाओं में क्विज का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों युवा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी जागरूकता, ज्ञान और राष्ट्र निर्माण के प्रति रुचि का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान मायभारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से कार्यक्रम सहायक मोहित राठी तथा आईसीएस कोचिंग सेंटर के निदेशक परिमल कुमार ने विद्यार्थियों को विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2027 के उद्देश्य, महत्व और इसके विभिन्न चरणों की जानकारी दी।

विद्यार्थियों को क्विज में पंजीकरण और सहभागिता की प्रक्रिया के बारे में चरणबद्ध तरीके से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही उन्हें इस राष्ट्रीय युवा पहल से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और अपनी प्रतिभा एवं विचारों को सामने रखने के लिए प्रेरित किया गया।

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद का उद्देश्य देश के युवाओं को विकसित भारत की परिकल्पना से जोड़ना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस पहल के माध्यम से युवाओं को अपने विचार, ज्ञान, रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि क्विज इस संवाद की यात्रा का एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक चरण है। इसके माध्यम से युवा राष्ट्रीय और विकासात्मक विषयों को लेकर अपनी समझ को मजबूत कर सकते हैं तथा आगे की गतिविधियों में भागीदारी के लिए स्वयं को तैयार कर सकते हैं।

आईसीएस कोचिंग सेंटर की 100 से अधिक शाखाओं में एक साथ हजारों युवाओं की भागीदारी को युवाओं के बीच विकसित भारत के संकल्प को लेकर बढ़ती जागरूकता और उत्साह के रूप में देखा गया। इस तरह की पहल युवाओं में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच, जागरूकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इस अवसर पर कपिल कुमार, सोनीपत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *