ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी मुंबई में मंगलवार को मैक्रों से मुलाकात करेंगे

 नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे और इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, दोनों नेताओं की बातचीत रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने तथा उन्हें नए और उभरते क्षेत्रों तक विस्तारित करने पर केंद्रित रहेगी।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई जाएंगे, जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे।’’

इसमें कहा गया कि इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह भारत द्वारा आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में भाग लेंगे और मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता करेंगे।

यह उनकी भारत की चौथी और मुंबई की पहली यात्रा होगी।

कार्यक्रम के अनुसार, 17 फरवरी को अपराह्न लगभग सवा तीन बजे दोनों नेता मुंबई स्थित लोक भवन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद शाम लगभग सवा पांच बजे वे ‘भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026’ का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्टार्टअप, शोधकर्ताओं तथा नवाचारकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

ट्रंप के ‘ट्रैवल बैन’ को मिला कड़ा जवाब: इन देशों ने अमेरिकी नागरिकों की एंट्री पर लगाया बैन

इंटरनेशनल डेस्क: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ऑफिस संभालने के बाद, अलग-अलग देशों के नागरिकों की US में एंट्री को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने दुनिया के 39 देशों के नागरिकों पर सख्त ट्रैवल बैन लगाए हैं, जिसके जवाब में अब दो देशों ने भी अमेरिकी नागरिकों के लिए अपने दरवाज़े बंद कर दिए हैं।

बुर्किना फासो और माली का एक्शन अमेरिका के इस कदम के जवाब में, बुर्किना फासो और माली ने अमेरिकी नागरिकों के अपने देशों में आने पर बैन लगा दिया है। बुर्किना फासो के विदेश मंत्री करामोको जीन-मैरी ट्रैओरे ने साफ कर दिया है कि वे अमेरिकी नागरिकों पर ठीक वही नियम लागू करेंगे जो अमेरिका ने उनके नागरिकों के लिए किए हैं। माली के विदेश मंत्रालय ने भी ऐसी ही शर्तें लागू करने का ऐलान किया है और US द्वारा बिना किसी सलाह-मशविरा के लिए गए इस बड़े फैसले पर अफसोस जताया है।

कौन से देश US के बैन के दायरे में हैं?

सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने जिन 39 देशों पर पूरी तरह या कुछ बैन लगाया है, उनमें से 25 अफ्रीकी देश हैं। इन बड़े देशों में शामिल हैं:

सीरिया और फ़िलिस्तीन।

नाइजर, सिएरा लियोन और साउथ सूडान।

सेनेगल और आइवरी कोस्ट (कुछ बैन)।

FIFA वर्ल्ड कप पर असर ये बैन

ऐसे समय में लगाए गए हैं जब US और कनाडा में FIFA वर्ल्ड कप होना है। बैन किए गए कई देश इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफ़ाई भी कर चुके हैं। हालांकि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि प्लेयर्स को एंट्री की इजाज़त होगी, लेकिन फ़ैन्स के आने को लेकर अभी स्थिति साफ़ नहीं है।