IPL 2026 से पहले रिंकू सिंह की चमकी किस्मत: यूपी सरकार में बने ‘अफसर’, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज से ठीक पहले स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह की सरकारी नौकरी पक्की हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें रीजनल स्पोर्ट्स अफसर (Regional Sports Officer) के पद पर नियुक्त किया है।
आज मुख्यमंत्री सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: रिंकू सिंह को आज यानी 24 मार्च 2026 की शाम 5 बजे लखनऊ के लोकभवन में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
रिंकू सिंह को यह पद स्पोर्ट्स कोटा के तहत दिया गया है। फिलहाल वह आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त हैं, लेकिन इस बीच मिली इस जिम्मेदारी ने उनकी खुशियों को दोगुना कर दिया है।
इतनी होगी सैलरी: रीजनल स्पोर्ट्स अफसर के पद पर रिंकू सिंह को हर महीने 50,000 से 60,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. इस वेतन में डीए (DA), एचआरए (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल होंगे।
6 अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सौगात: रिंकू सिंह के अलावा यूपी सरकार 6 अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सरकारी पदों पर नियुक्त कर रही है:
राजकुमार पाल (हॉकी): गाजीपुर में DSP बनाए गए हैं।
प्रवीण कुमार (पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट): गौतमबुद्धनगर में DSP नियुक्त किए गए हैं।
अजीत सिंह और सिमरन: इन्हें जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया है।
प्रीतिपाल: इन्हें खंड विकास अधिकारी (BDO) का पद मिला है।रिंकू सिंह इन दिनों आईपीएल के आगामी सीजन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जो 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। क्रिकेट के मैदान पर छक्कों की बरसात करने वाले रिंकू अब सरकारी फाइलें और खेल प्रबंधन संभालते हुए भी नजर आएंगे।

